फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   41,467 rupees were defrauded in the name of giving six thousand cashback

Fatehabad News: छह हजार कैशबैक देने के नाम पर लगाई 41,467 रुपये की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
41,467 rupees were defrauded in the name of giving six thousand cashback
फतेहाबाद/भूना। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर एक जालसाज युवती ने भूना के इलेक्ट्रिक वर्क्स के संचालक को 41 हजार 467 रुपये की चपत लगा दी। उपभोक्ता के फोन पर जैसे ही राशि कटने का मैसेज आया तो उसने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया और मामले की शिकायत साइबर सेल में दी।
विज्ञापन

साइबर सेल में दी शिकायत में भूना खंड के गांव सिंथला निवासी रोहताश कुमार ने बताया है कि उसने भूना के उकलाना रोड पर गोल मार्केट में इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान कर रखी है। उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है, जिसकी लिमिट एक लाख रुपये है। शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से युवती की कॉल आई। युवती ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अधिकारी बताया और कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड में 6000 कैश बैक आया है, जिसके लिए उपभोक्ता को विकल्प चुनना होगा कि वह 6000 किस प्रकार की खरीद के लिए प्रयोग करना चाहता है। जिस पर रोहताश ने कहा कि वह उपरोक्त कैशबैक की 6000 की राशि से ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहता है।
विज्ञापन

इसके बाद फर्जी बैंक अधिकारी ने रोहताश कुमार से उसके क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त कर ली। हालांकि, रोहताश ने इस संदर्भ में संदेह होने पर जानकारी देने से इन्कार भी करना चाहा लेकिन युवती ने उसे अपने जाल में फंसाए रखा और कहा कि यदि 6000 पर कैशबैक चाहिए तो जानकारी तो अपडेट करनी ही पड़ेगी। रोहताश कुमार ने अपने क्रेडिट कार्ड की 16 अंकों का नंबर व एक्सपायरी डेट, सीवीवी के साथ-साथ अपने फोन पर आया ओटीपी भी शेयर कर दिया। करीब एक घंटे बाद ही क्रेडिट कार्ड से 41 हजार 467 रुपये कट गए। राशि कटते ही रोहताश को ठगी का पता चला, उसने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करवाया और शिकायत साइबर सेल में ऑनलाइन दर्ज करवाई। जालसाज युवती ने मंगलवार को भी अपनी कॉल जारी रखी और इलेक्ट्रिक वर्क्स के संचालक से एक अन्य नंबर से काॅल करके पूरी जानकारी लेनी चाही। मगर तब तक उपभोक्ता सतर्क हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed