{"_id":"644ffe9fad2af81e9d0f5fa6","slug":"40-mm-rain-in-tohana-20-thousand-wheat-bags-soaked-in-grain-market-fatehabad-news-c-21-1-121095-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में हुई 40 एमएम बारिश, अनाज मंडी में 20 हजार गेहूं के कट्टे भीगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में हुई 40 एमएम बारिश, अनाज मंडी में 20 हजार गेहूं के कट्टे भीगे
विज्ञापन
टोहाना में हुई भारी बारिश के कारण हुआ भारी जलभराव व गुजरते वाहन चालक।
फतेहाबाद/टोहाना। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को टोहाना व जाखल में बारिश हुई। जिससे टोहाना की अनाज मंडियों में खुले आसमान में पड़े करीब 20 हजार गेहूं के कट्टे भी पानी से भीग गए। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने व ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को इन दिनों पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। टोहाना में हुई जमकर बारिश के कारण अनाज मंडी में गेहूं की बोरियां भीग गई, वहीं शहर में अनेक स्थानों पर लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।
टोहाना में सोमवार दोपहर को करीब आधा घंटा तक बारिश हुई। इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। टोहाना की अनाज मंडियों में खुले आसमान में पड़े करीब 20 हजार गेहूं के कट्टे भी पानी से भीग गए। बारिश के बाद अनाज मंडियों में किसान व आढ़ती गेहूं की बोरियों को ढकने के लिए तिरपालों का जुगाड़ करते देखे गए। धीमे लदान की वजह से अनाज मंडियां गेहूं की बोरियों से अटी हुई हैं और सोमवार को हुई बारिश के कारण गेहूं की बोरियां भीग गई।
बारिश के चलते टोहाना शहर को हिसार रोड से जोड़ने वाला कैंची चौक, जमालपुर रोड, रतिया रोड, दमकोरा रोड, रेलवे रोड, रेलवे रोड, अनाज मंडी, रामनगर, बस स्टैंड व सदर थाना जलमग्न हो गया। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंबेडकर चौक पर बरसाती पानी जमा होने से अनेक वाहन बीच में बंद हो गए तथा वाहन चालक परेशान रहे। वहीं जाखल में भी सोमवार को हल्की बारिश होने से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था।
विज्ञापन
..........तीन मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बादलवाही व कई स्थानों पर मध्यम व तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे दिन व रात के तापमान में भी कमी आएगी।
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू हिसार।