{"_id":"66c5bfe17bd35d4ace06ef3c","slug":"40-lakh-rupees-were-extorted-from-four-youths-in-name-of-getting-visa-in-fatehabad-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: वीजा लगवाने के नाम पर चार युवकों से हड़पे 40 लाख रुपये, रिश्तेदार ने ही दी आरोपी के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: वीजा लगवाने के नाम पर चार युवकों से हड़पे 40 लाख रुपये, रिश्तेदार ने ही दी आरोपी के खिलाफ शिकायत
Wed, 21 Aug 2024 03:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:52 PM IST
सार
आरोप है कि प्रमोद ने उसे कहा कि उसके गांव के किसी युवक को वीजा लगवाना हो तो वह लगवा देगा। उसकी बातों में आकर अपने गांव के निवासी सुखविंद्र, रविंद्र, मोहित कुमार व नाढोडी निवासी विष्णु से वीजा लगवाने के लिए प्रमोद कुमार को इसी साल मार्च-अप्रैल में 45 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव धांगड़ और नाढोडी के चार युवकों ने वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपये दे दिए लेकिन विदेश भेजने के लिए वीजा नहीं लगवाया गया। मामले में गांव धांगड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने अपने मामा के लडक़े भोडिया बिश्रोइयान हिसार निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि उसने गांव के चार युवकों से 45 लाख रुपये लेकर प्रमोद वीजा लगवाने के लिए दिए थे लेकिन नहीं लगवाया गया और वापस सिर्फ पांच लाख रुपये दिए गए। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायत में गांव धांगड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मामा का लडक़ा प्रमोद निवासी भोडिया बिश्रोइयान ने मंडी आदमपुर में फ्यूचर प्वाइंट के नाम से कार्यालय खोला हुआ था। जो कि विदेश भेजने का काम करता है और उसके पास वह नौकरी करता था। आरोप है कि प्रमोद ने उसे कहा कि उसके गांव के किसी युवक को वीजा लगवाना हो तो वह लगवा देगा।
विज्ञापन
उसकी बातों में आकर अपने गांव के निवासी सुखविंद्र, रविंद्र, मोहित कुमार व नाढोडी निवासी विष्णु से वीजा लगवाने के लिए प्रमोद कुमार को इसी साल मार्च-अप्रैल में 45 लाख रुपये दिए। इसके अलावा कुछ पैसे घर से नकद ले गया था। आरोप है कि प्रमोद ने किसी का वीजा नहीं लगवाया। जब पैसे वापस देने के लिए कहा तो 5 लाख रुपये दिए गए और बाकि 40 लाख रुपये आरोपी प्रमोद ने देने से मना कर दिया। आरोपी का कार्यालय और मोबाइल नंबर भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन