{"_id":"62d59a105d33934cfc38e6b1","slug":"40-employees-to-carry-out-cleanliness-drive-daily-in-two-wards-of-the-city-in-the-afternoon-fatehabad-news-hsr637018781","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दो वार्डों में दोपहर बाद रोजाना 40 कर्मचारी चलाएंगे सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दो वार्डों में दोपहर बाद रोजाना 40 कर्मचारी चलाएंगे सफाई अभियान
विज्ञापन
नगर परिषद में खड़ी कचरा उठान की गाड़ियां।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर के 27 वार्डों में सफाई को लेकर एक बार फिर से स्पेशल अभियान चलाने जा रही है जो कि आज से शुरू हो रहा है। रोजाना दो वार्डों में दोपहर तीन बजे के बाद सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने दो टीमें गठित की है। एक टीम में 20-20 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
सफाई अभियान को लेकर नगर परिषद ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पहले दिन वार्ड नंबर एक और 14 में सफाई अभियान चलेगा। इसी क्रम में अगले दिन अभियान चलाया जाएगा। हालांकि सुबह वार्डों में रूटीन की तरह सफाई होगी
दिन वार्ड
19 जुलाई 1, 14
20 जुलाई 2, 15
21 जुलाई 3, 16
22 जुलाई 4, 17
25 जुलाई 5, 18
26 जुलाई 6, 19
27 जुलाई 7, 20
28 जुलाई 8, 21
29 जुलाई 9, 22
1 अगस्त 10, 23
2 अगस्त 11, 24
3 अगस्त 12, 25
4 अगस्त 13, 26
5 अगस्त 27
अभियान के दौरान मौजूद रहेंगे अधिकारी और पार्षद
वार्डों में सफाई अभियान 19 जुलाई को शुरू होगा और 5 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के दौरान वार्ड में एक साथ 20 सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान रोजाना सफाई ब्रांच के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहेंगे। शनिवार और रविवार को अभियान नहीं चलेगा।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद के सभी वार्डो में सफाई को लेकर स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना दो वार्डों में टीमें लगाकर सफाई करवाई जाएगी। इस दौरान अधिकारी और पार्षद भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक