फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4 Heads of Department absent; Chairperson says action will be taken

Fatehabad News: 4 विभागाध्यक्ष गैरहाजिर, चेयरपर्सन बोलीं- कार्रवाई होगी

Thu, 16 Jul 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 Heads of Department absent; Chairperson says action will be taken
फतेहाबाद। जिला परिषद भवन में आयोजित बैठक में सूचना न होने पर रोष व्यक्त करता पार्षद। संवाद
फतेहाबाद। जिला परिषद की बैठक में चार विभागाध्यक्षों की गैरहाजिरी पर चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। वीरवार को आठ माह बाद हुई जिला परिषद हाउस की बैठक में आबकारी एवं कराधान, जनस्वास्थ्य, जिला समाज कल्याण और जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। उनकी जगह पहुंचे कनिष्ठ अधिकारियों को बैठक से बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने की। बैठक शुरू होते ही उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से हाजिरी रजिस्टर मंगवाया। सीईओ ने जब विभागों की उपस्थिति की जानकारी दी तो चार विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति सामने आई। इस पर चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजने के लिए भी कहा। बैठक में 24 कार्यों की समीक्षा की गई और नौ नए एजेंडे पास किए गए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि जिला परिषद की बैठकों में विभागाध्यक्षों की मौजूदगी जरूरी है, जिससे विभागीय योजनाओं और कार्यों पर सही जानकारी मिल सके। बैठक में चेयरपर्सन और अधिकांश जिला पार्षद निर्धारित समय से करीब 45 मिनट देरी से पहुंचे। वहीं रतिया विधायक जरनैल सिंह बैठक में सबसे पहले पहुंचे और करीब एक घंटे बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
झूठ साबित हुआ तो 11 लाख गोशाला को दूंगा : राकेश
जिला परिषद के वार्ड एक से पार्षद राकेश चोयल ने चेयरपर्सन के सामने उद्घाटन पत्थरों पर उनका नाम नहीं लिखे जाने पर नाराजगी जाहिर की। राकेश ने बताया कि चेयरपर्सन उनके वार्ड में आए थे और विकास कार्यों का उद्घाटन करके चले गए। जिस पर उनका नाम नहीं है। इस पर चेयरपर्सन ने बताया कि गांव पीली मंदोरी में जिला परिषद की ओर से करवाए गए कामों पर आपका नाम लिखा हुआ है। चेयरपर्सन ने कहा कि सबसे ज्यादा विकास कार्य आपके वार्ड में हुए हैं। जहां आपका नाम लिखा था वहां आप नहीं पहुंचे। इस पर राकेश ने कहा कि आप बेमतलब की बात न करें। झूठ क्यों बोल रहे हो। अगर कहीं मेरा नाम लिखा मिल गया तो मैं 11 लाख रुपये गोशाला में देने को तैयार हूं।
----
विकास कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही पर बरतें सख्ती
जिला परिषद की चेयरपर्सन ने जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता को कहा कि जिला परिषद के काम करने वाले ठेकेदारों पर विभाग सख्त हो। ठेकेदार काम छोड़कर चले जाते हैं और ग्रामीणों को फोन नहीं उठाते है। जिला परिषद काम करवाना चाहता है जिससे लोगों को सुविधा मिलें। ठेकेदाराें की वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है जिस पर चेयरपर्सन ने कार्यकारी अभियंता को कहा कि काम में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री, उसकी गुणवत्ता को लेकर अगर कोई लापरवाही करता है तो उस ठेकेदार से रिकवरी, ब्लैक लिस्ट व विभाग की ओर से नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
----
जिला परिषद की ओर से लगाए गए शेड आंधी में उड़े, होगी जांच
बैठक के दौरान जिला परिषद की उप चेयरपर्सन कैलाशो देवी ने कहा कि जिला परिषद की ओर से पांच-पांच लाख रुपये खर्च करके गांवों में शेड लगवाए गए थे लेकिन वो पिछले दिनों आई आंधी में उड़ गए। कैलाशो देवी ने चुटकी लेते हुए कहा कि पांच-पांच लाख वाले शेड ढाई लाख में लग गए इसलिए उड़ने ही थे। उनके वार्ड के दो गांवों में तीन शेड लगवाए गए थे तीनों ही आंधी में उड़ गए है। इस पर सीईओ सुरेश कुमार ने पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह को इसकी जांच करवाने के निर्देश दिए।
---
बनगांव से 30 स्ट्रीट लाइटें चोरी, एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश
बैठक में पार्षद गौरव शर्मा ने बनगांव में 30 स्ट्रीट लाइटें चोरी होने का मामला उठाया। इस पर सीईओ सुरेश कुमार ने कहा कि पंचायत इस मामले में पुलिस में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। इसके अलावा 70 गांवों में लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने को लेकर मामला उठा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतें स्ट्रीट लाइट की देखभाल नहीं कर पा रही है। जिस कारण उन्हें दिक्कत आ रही है। अगली बार टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार को खराब लाइटों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा मानसून में गांवों में बाढ़ जैसे हालत न हो। इसके लिए पानी की निकासी के लिए जोहड़ से जलकुंभी निकालने पर प्रस्ताव पास किया गया। सीईओ सुरेश कुमार ने सभी बीडीपीओ को आदेश दिए जाते है कि आवश्यकतानुसार जोहड़ की सफाई करवाएं।

-----
विभाग ने व्हाट्सअप ग्रुप में डाली सूचना, पार्षद बंटी बोले- मेरे पास यह फोन नहीं
बैठक शुरुआत होने के बाद करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे वार्ड 7 से पार्षद बंटी गढ़वाल ने चेयरपर्सन व सीईओ को बताया कि उन्हें चल रही बैठक की सूचना नहीं मिली है। इस पर सीईओ ने कहा कि पार्षदों के व्हाट्सअप ग्रुप में लेटर डाला गया था। इस पर पार्षद बंटी गढ़वाल ने कहा कि मेरे पास तो वह मोबाइल फोन ही नहीं जिसमें व्हाट्सअप चल सके है। मेरे पास तो छोटा सा साधारण मोबाइल फोन है। उसमें व्हाट्सअप चलाता ही नहीं है। इस पर सीईओ ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed