फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   39 percent students reached school on the first day, the temperature of 61 got higher

पहले दिन 39 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल, 61 का तापमान मिला ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
39 percent students reached school on the first day, the temperature of 61 got higher
तेहाबाद के राजकीय स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग करते सदस्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते बंद स्कूल कक्षा दसवीं से बारहवीं के लिए खुल गए। 30 दिनों बाद खुले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। 39 फीसदी विद्यार्थी ही पहले दिन स्कूल पहुंचे। 50 फीसदी के हिसाब से विद्यार्थी स्कूल बुलाए गए थे। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 61 छात्रों का तापमान ज्यादा मिला है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने टीकाकरण करवा चुके विद्यार्थियों को ही स्कूलों में एंट्री दी। इसके अलावा कॉलेज और आईटीआई व अन्य शिक्षण संस्थान भी खुल गए। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या कम रहने की पीछे मुख्य कारण मंगलवार को धुंध रहना भी रहा। कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या निजी स्कूलों में ज्यादा रही। निजी स्कूलों में कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या 16 हजार है। निजी स्कूलों में करीब 45 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो बुधवार से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कॉलेजों में भी शुरू हुई चहल-पहल
स्कूलों के अलावा आईटीआई और कॉलेजों में भी चहल-पहल शुरू हो गई है। कॉलेज और आईटीआई व अन्य शिक्षण संस्थान भी खुल गए है। कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या करीब 40 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन स्कूल में ये दर्ज की गई उपस्थिति
कुल स्कूल : 151
कुल विद्यार्थी : 26047
स्कूल बुलाए गए (50 फीसदी) : 13023
स्कूल पहुंचे विद्यार्थी : 5107
विद्यार्थियों का तापमान ज्यादा मिला : 61
जिले में अभी तक किशोरों का हुआ टीकाकरण
15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण लक्ष्य : 55 हजार
अभी तक टीकाकरण हुआ : 33 हजार 879
कोट
कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के लिए स्कूल खुल गए है। सरकारी स्कूलों में मंगलवार को 39 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे है। कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से ही विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री दी गई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

फतेहाबाद में धुंध के बीच स्कूल जाते विद्यार्थी

फतेहाबाद में धुंध के बीच स्कूल जाते विद्यार्थी- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed