{"_id":"5f6503b88ebc3e4b3b7ee467","slug":"38-more-corona-infected-in-the-district-fatehabad-news-rtk574251729","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड चौकी इंचार्ज, बिजली निगम के चार और खुफिया विभाग कर्मचारी समेत 38 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज, बिजली निगम के चार और खुफिया विभाग कर्मचारी समेत 38 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। सैंपलिंग बढ़ने के साथ-साथ कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में दोपहर तक 38 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। बस स्टैंड चौकी प्रभारी, बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय में दो तथा कार्यकारी अभियंता कार्यालय में भी दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा खुफिया विभाग का कर्मचारी व उसकी पत्नी संक्रमित मिली है। कर्मचारी की बेटी पहले संक्रमित मिल चुकी है। जिले में शुक्रवार को कुल मरीजों की संख्या 1857 हो गई है। 1131 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 700 मरीज सक्रिय हैं। शुक्रवार को 30 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पास आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में शिव नगर निवासी 50 वर्षीय दो महिलाएं, भीमां बस्ती निवासी महिला, सूर्या इंकलेव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवती संक्रमित मिली है। योग नगर निवासी खुफिया विभाग 48 वर्षीय कर्मचारी व उसकी पत्नी संक्रमित मिली है। गांव दौलतपुर निवासी 36 वर्षीय युवक, शहरी एसडीओ कार्यालय में 31 वर्षीय तथा 53 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 32 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी की पत्नी व बेटी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। हुडा सेक्टर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
चौकी प्रभारी मिला संक्रमित : शुक्रवार को जांच के दौरान बस स्टैंड चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार संक्रमित मिला है। चौकी प्रभारी दोपहर तक सीएम फ्लाइंग के साथ सिरसा रोड पर कार्रवाई में शामिल था। बुखार की शिकायत होने पर सैंपल दिया था।
विज्ञापन
टोहाना और रतिया में मिले संक्रमित : टोहाना में 42 वर्षीय शिक्षिका, शास्त्री बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी कॉटन मिल में 35 वर्षीय युवती, घंटाघर चौक निवासी 35 वर्षीय युवक, गुरुनानक नगर में 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। टोहाना पुलिस थाना निवासी पुलिस कर्मी व उसकी पत्नी और दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। टोहाना के गुरुद्वारा के नजदीक निवासी बाप-बेटा संक्रमित मिले हैं। नया बाजार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, लोहाखेड़ा निवासी बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी दंपती तथा वार्ड नंबर 7 निवासी 40 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 13 निवासी 23 वर्षीय युवक तथा गांव बुर्ज निवासी 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। भूना निवासी 32 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
गुस्साए कर्मियों ने दूसरे दिन नहीं किया काम : कोरोना संक्रमित मरीजों द्वारा दुर्व्यवहार करने से गुस्साए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कोविड को लेकर काम नहीं किया। कर्मचारियों ने कहा कि मरीज को आइसोलेट करने के लिए जाते हैं तो उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। जब तक प्रशासन टीम को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाएगी तब तक काम नहीं करेंगे।