{"_id":"64b81f7f7bad856fe900272b","slug":"379-suffer-from-fever-and-804-from-skin-disease-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2434-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुखार सेे 379 तो चर्म रोग सेे 804 मरीज पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुखार सेे 379 तो चर्म रोग सेे 804 मरीज पीड़ित
विज्ञापन
फतेहाबाद में राहत शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। जिले के रतिया, जाखल, फतेहाबाद और टोहाना क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग गांवों और राहत शिविर में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रहा है। जांच में सबसे ज्यादा त्वचा, बुखार और पेट दर्द संबंधित बीमारियों से ग्रस्त लोग मिल रहे है। विभाग अब तक 315 कैंप लगाकर 3955 लोगों की जांच कर चुका है। इसमें बुखार के 379 और चर्म रोग के 804 मरीज मिले हैं।
इसके अलावा विभाग 1176 लोगों को ओआरएस के पैकेट बांट चुका है। जलभराव के चलते मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए 71 गांवों में विभाग ने फोगिंग शुरू करवाई है। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ को देखते हुए इमरजेंसी के लिए 136 बेड रिजर्व किए है। लोगों की जांच के लिए 145 टीमें बनाई गई है। 14 एंबुलेसों को कैंप से जोड़ा गया है। अधिकारियों की माने तो जाखल में गर्भवती और सीरियस केस के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फंसा होने पर रेस्क्यू कर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पहुंचाया गया है।
ये है कैंपों की स्थिति
विभाग द्वारा लगाए गए कैंप : 315
उपचार लेने पहुंचे मरीज : 3955
बुखार मरीज पहुंचे : 379
पेट बीमारी : 265
आंख बीमारी : 43
चर्म रोग : 804
अन्य बीमारी से ग्रस्त : 2385
कोट
जिले में बाढ़ को देखते हुए कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उपचार दिया जा रहा है। विभाग की तरफ से बेड रिजर्व किए गए हैं। एंबुलेंसों को कैंप से जोड़ा गया है ताकि कोई सीरियस केस हो तो उसे रेफर किया जा सके।
विज्ञापन
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन