{"_id":"6a78b7f1512bc78e05061555","slug":"35000-from-the-cash-box-by-engaging-the-shopkeeper-in-conversation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-158971-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से 35 हजार रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से 35 हजार रुपये चुराए
Sun, 09 Aug 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
गल्ले से नकदी चुराता आरोपी सीसीटीवी में कैद।
टोहाना। कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर तीन लोगों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात के बाद दोनों युवक और महिला बाइक पर सवार होकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने रुपये चोरी की शिकायत शहर थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। रुपये चोरी की यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई।
भाटिया नगर निवासी भावुक सरदाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेन भाटिया नगर रोड पर एसके एंटरप्राइजेज नाम से ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। सात अगस्त की शाम करीब पांच बजे बाइक पर दो युवक और एक महिला दुकान पर पहुंचे। तीनों ने पहले ठंडे पानी की छोटी बोतलों की एक पेटी खरीदी और उसके रुपये दे दिए।
इसके बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की पेटी लेने की बात कही और दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। भावुक ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान गल्ला बंद नहीं करने दिया। इसी बीच एक युवक ने मौका देखकर गल्ले से 35 हजार रुपये निकाल लिए। दुकानदार को इसका पता आरोपियों के वहां से चले जाने के बाद चला।
विज्ञापन
इसके तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। इसके बाद दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।