फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   340 tonnes of garbage collected in city, strike extended for three days

शहर में जमा हुआ 340 टन कचरा, हड़ताल तीन दिन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
340 tonnes of garbage collected in city, strike extended for three days
फतेहाबाद में हड़ताल के चलते हिसार-सिरसा रोड पर इकट्ठा हुआ कचरा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। शहर और वार्डों में पिछले आठ दिनों से सफाई न होने से हालात बिगड़ने लगे हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और लोग उसमें आग लगाने लगे हैं। बुधवार तक फतेहाबाद शहर में ही 340 टन कचरा जमा हो गया है। यहां तक 25 हजार घरों से पिछले आठ दिनों से कचरे का उठान नहीं हुआ है। वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली की छुट्टियों के बाद नगर परिषद कार्यालय खुला लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने काम शुरू नहीं होने दिया। नगर परिषद के मुख्य गेट को बंद कर दिया और किसी भी ब्रांच में काम शुरू नहीं होने दिया। बता दें कि पिछले आठ दिनों से नगर परिषद के सभी ब्रांच में कामकाज ठप है। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने बुधवार को तीन दिन और हड़ताल बढ़ाने का ऐलान कर दिया यानी अभी 29 अक्टूबर तक सफाई शुरू होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में सफाई न होने और शहर से कूड़ा न उठने के कारण हालात और भी बिगड़ सकते हैं, जबकि शहर में पहले से ही 340 टन कचरा जमा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के प्रॉपर्टी टैक्स, बिल्डिंग ब्रांच, अकाउंट ब्रांच, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ब्रांच में कामकाज बंद है। लोग प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए नगर परिषद कार्यालय में आ रहे हैं लेकिन काउंटर बंद होने से लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर अधिकारी खामोश, प्रधान और उपप्रधान भी नहीं आए आगे
शहर के डंपिंग प्वाइंट के अलावा अब जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। हालात ये हो गया है कि लोग कचरे के ढेर में आग लगाने लगे हैं। मुख्य बाजार में हालात और भी ज्यादा खराब है। दुकानों के आगे कचरे के ढेर लगे हुए हैं और उसमें से बदबू आने लगी है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा सफाई की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर एक बार भी फील्ड में नहीं निकले हैं। इसके अलावा न ही प्रधान और उपप्रधान की तरफ से विकल्प ढूंढने का प्रयास किया गया है। अफसर भी रविवार को डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने के प्रयास के बाद से चुप बैठे हैं।
शहर में आठ दिन से फॉगिंग भी बंद
शहर और वार्डों में डेंगू को लेकर फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर परिषद की है लेकिन पिछले आठ दिनों से फॉगिंग भी बंद है। इसके पीछे वजह ये है कि फॉगिंग नगर परिषद के कर्मचारी करते हैं जो कि हड़ताल पर है। फॅगिंग को लेकर भी नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है।
क्या कहते हैं लोग
पिछले आठ दिनों से सफाई नहीं हो रही है, अब कचरे में से बदबू भी आने लगी है। बीमारियां फैलने का डर है। सरकार को इस तरफ कदम उठाने चाहिए।
-बलवान सिंह, दुकानदार
घर पर पिछले आठ दिनों से कचरा इकट्ठा हो रखा है, कितने दिन तक संभाल कर रखेंगे। दिवाली पर्व पर लोग कचरा बाहर निकालते हैं लेकिन मजबूरी में हमें जमा करना पड़ रहा है।
-रजनी, निवासी शिव नगर
नगर परिषद कचरा ले जाने के लिए हर माह फीस वसूलती है, कचरा उठान का प्रबंध की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। हड़ताल तो पता नहीं कितने दिन चलेगी, सरकार को कदम उठाना चाहिए।

-नीतू, शिव नगर
शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। मुख्य बाजार में लोग आने को तैयार नहीं हैं, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
रमेश कुमार, दुकानदार
कोट
हड़ताल पूरे प्रदेश में है, जहां भी प्रयास किया गया है वहां विरोध हुआ है। हमारे यहां भी प्रयास किया गया है। सरकार स्तर पर प्रयास जारी है।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
कोट
कर्मचारियों की हड़ताल से दिक्कत बढ़ रही है। पिछले दिनों से डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने का प्रयास किया था लेकिन विरोध शुरू हो गया था। वीरवार को दोबारा बातचीत करके प्रयास किए जाएंगे।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed