फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   34 conditions have to be fulfilled at the time of enrollment, otherwise the application will be canceled

नामांकन के समय करनी होगी 34 शर्तें पूरी, नहीं तो आवेदन होगा रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
34 conditions have to be fulfilled at the time of enrollment, otherwise the application will be canceled
नगर परिषद फतेहाबाद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनावों की घोषणा के बाद उम्मीदवरों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीदवार नामांकन को लेकर दस्तावेज पूरा करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा विभागों से भी एनओसी ले रहे है। नगर परिषद ने 34 कॉलम की चेक लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी कि जो शर्तें है उन्हें पूरा किया गया है या नहीं।
विज्ञापन

इन 34 कॉलम में उम्मीदवार से घर पर शौचालय चालू हालत में है इसको लेकर शपथ पत्र भी मांगा गया है। नामांकन लेने की प्रक्रिया 30 मई से 4 जून तक होगी। 19 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को इन शर्तें को करना होगा पूरा
नगर निकाय चुनावों को लेकर 34 कॉलम की चेक लिस्ट जारी की गई है। यानि करीब 34 शर्तें को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार मैदान में उतर पाएंगे। इसमें मुख्य तौर पर प्रत्याशी का रिजर्व वार्ड के लिए पात्र होना, प्रत्याशी के पास वोट संख्या, नोमिनेशन फार्म, फार्म पर फोटो होना, तीन चुनाव चिन्ह के नाम देना, प्रत्याशी के घर पर शौचालय चालू हालत में होने का शपथ पत्र देना, प्रत्याशी की उम्र 21 साल से अधिक होना, शपथ पत्र मजिस्ट्रेट, ओथ कमिश्नर या नोटरी से सत्यापित हो। इसके अलावा प्रत्याशी द्वारा हिंदी में नाम लिखा होना, नगर निकाय, बिजली निगम, एग्रीकल्चर कॉपरेटिव बैंक, जिला सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, जिला प्राथमिक कॉपरेटिव बैंक नो ड्यूज प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी, मोबाइल नंबर शामिल है। अधिकारी इन कॉलम के आधार पर दस्तावेज की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ हजार रुपये होगी जमानत राशि जमा
चेयरमैन पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जमानत राशि डेढ़ हजार रुपये जमा करवानी होगी। इसके अलावा पार्षद पद का चुनाव लड़ रहने वाले एससी वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दो हजार रुपये जमा करवाने होंगे।
एनओसी लेने में जुटे उम्मीदवार
नामांकन जमा करवाने की प्रक्रिया 30 मई को शुरू होगी। इसके चलते चेयरमैन और पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार एनओसी लेने में जुट गए हैं। उम्मीदवार बिजली निगम, बैंक और नगर परिषद से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन करने में लगे हैं।

चुनाव को लेकर नगर परिषद फतेहाबाद ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक भी की जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय की जा रही है।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed