फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   329 families of the district got 100 yard plots under Chief Minister Rural Housing Scheme

Fatehabad News: जिले के 329 परिवारों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना से मिले 100 गज के भूखंड

Fri, 24 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
329 families of the district got 100 yard plots under Chief Minister Rural Housing Scheme
फतेहाबाद के डीपीआरसी हाल में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कार्यक्रम में मौजूद पात्र व 
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में स्थित डीपीआरसी हॉल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ड्रॉ खोला गया। जिले के चार गांव अकांवाली, धांगड़, जल्लोपुर और बोदीवाली के गरीब परिवारों को घर बनाने के 100-100 गज के भूखंड उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन


भूखंड वितरण के लिए हाउसिंग फॉर ऑल विभाग द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-विस्तार के तहत जिले के चार गांवों में को 329 भूखंड वितरित किए गए हैं। वहीं इन लाभार्थियों काे मकान निर्माण के लिए भी प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत एक लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन


----------------

इन परिवारों को मिलेगा भूखंड

प्रदेश में ऐसे सभी पात्र परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। जिन परिवारों के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं हैं या किराये पर रहते हैं और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हीं परिवारों को पात्र परिवार माना गया है। सरकार ने इस जमीन पर टाउनशिप विकसित कर गरीबों को प्लॉट वितरण किया है। इस जमीन के बदले सरकार ग्राम पंचायतों को कलेक्टर रेट के आधार पर राशि का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव-परिवारों को मिला भूखंड

धांगड़-89

अलीका-126

बोदीवाली-57

जेल्लोपुर-57

कुल-329

:: प्रथम चरण में जिले के चार गांव के 329 परिवारों को चिह्नित किया गया है। जिनको 100-100 गज के प्लॉट वितरित कर दिए गए हैं। वहीं इन लाभार्थियों काे मकान निर्माण के लिए भी प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत एक लाख 38 हजार रुपये की राशि वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

-सुरेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed