फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पंजाब की सीमा पर नाके लगाकर की वाहनों की सघन जांच

पंजाब की सीमा पर नाके लगाकर की वाहनों की सघन जांच

Sun, 19 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंजाब की सीमा पर नाके लगाकर की वाहनों की सघन जांच
रतिया। रतिया के सीमावर्ती राज्य पंजाब में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी सतर्क है और पंजाब सीमा पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। शनिवार को रतिया के महमड़ा चौकी इंचार्ज शीशपाल व ब्राहमनवाला चौकी के इंचार्ज जयवीर के नेतृत्व में नाके लगाकर सघन जांच की गई ताकि कोई आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति चुनावों के मद्देनजर किसी नशीले पदार्थ की तस्करी व नोटों के प्रलोभन से वोटों की खरीद फरोख्त करने के साथ-साथ किसी भी तरह के हथियारों या अन्य विस्फोटक सामग्री को इधर-उधर न ले जा सके। महमड़ा चौकी इंचार्ज शीशपाल ने बताया कि रविवार को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हरियाणा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेकर कोई आपराधिक कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed