{"_id":"5c76d4cebdec22077e4376e9","slug":"31551291598-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन रोकने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन रोकने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बुधवार को फतेहाबाद यूनिट की ओर से कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हड़ताल के कारण पदोन्नति, एसीपी, वेतन बढ़ोतरी और रिटायरमेंट लाभों को रोकने, निगमों में नई भर्तियां होने पर कच्चे कर्मचारियों को हटाने का विरोध जताया गया। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली विभाग हरियाणा सरकार को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में बिजली कर्मचारियों ने निगम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सर्क सचिव एवं सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, वरिष्ठ उपप्रधान अमित शर्मा, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य राजपाल बोदीवाली ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों की नव उदारीकरण नीतियों विशेषकर निजीकरण के विरोध में केन्द्रीय ट्रेड यूनियन, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के कर्मचारी लगातार लगभग 25 सालों से हड़ताल करते आ रहे हैं जोकि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की कन्वेंशन के तहत मजदूर व कर्मचारी वर्ग का अधिकार है। इसके तहत सरकार को निर्धारित समय में सूचना देकर कर्मचारी वर्ग हड़ताल पर जाता है। ऐसे ही राज्य सरकार से अपने मांग पत्र पर कर्मचारी हड़ताल करते हैं। हरियाणा में पिछले 40 सालों से कभी भी हड़ताल के कारण प्रमोशनें नहीं रोकी गई परंतु अब बिजली के सभी चारों निगमों में हड़ताल की वजह से प्रमोशन रोकी जा रही हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो बिजली कर्मचारी 7 मार्च को पंचकूला में एसीएस पावर का घेराव करेंगे। प्रदर्शन को प्रेमचंद, विष्णु बिश्नोई, हवा सिंह, सतपाल सिंह, सुनील, सुरेश, अनिल सिसरिया, मनोहर लाल, भाल सिंह, संदीप सैनी आदि ने भी संबोधित किया।