{"_id":"5c10008cbdec2241d200242b","slug":"31544552588-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग आज, कुर्सी जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग आज, कुर्सी जाना तय
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला परिषद चेयरपर्सन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार सुबह वोटिंग की जानी है। 3 दिसंबर को पार्षदों द्वारा एडीसी सतबीर जांगू को ज्ञापन सौंपकर गीता नांगली में अविश्वास जताने के अगले ही दिन 4 दिसंबर को डीसी डा. जेके आभीर ने 12 दिसंबर की अविश्वास प्रस्ताव की तारीख मुकर्रर कर दी थी। लेकिन बीच के 7 दिनों में नाटकीय घटनाक्रम के दौरान फतेहाबाद जिला परिषद के दो सदस्य पार्षद सुरजीत ओड व मंदीप कौर गिल हिसार में जिप चेयरपर्सन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली से घूस के तौर पर लाखों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए। हालांकि दो पार्षदों के रिश्वत कांड में पकड़े जाने के बावजूद भी ये तय माना जा रहा है कि जिप चेयरपर्सन गीता नांगली अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगी लेकिन उनके पति कृष्ण नांगली का फोन मंगलवार सुबह से लगातार स्विच आफ आ रहा है। ऐसे में आखिरी मौके पर किसी उलटफेर की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कृष्ण नांगली की शिकायत पर ही विजिलेंस ने दो पार्षदों सहित पांच लोगों को रिश्वत लेते हुए काबू किया था।
18 सदस्यों की जिला परिषद में 14 पार्षदों ने जिप चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ एडीसी को ज्ञापन दिया था। इन 14 सदस्यों में सुरजीत ओड भी शामिल थे जबकि मंदीप कौर गिल शामिल नहीं थी। इसके अलावा युक्ति गोदारा का रूख भी अभी तक साफ नहीं है। हालांकि उनके परिवार का बीजेपी में होना इस बात का संकेत देता है कि वो गीता नांगली के खिलाफ ही वोट डालेंगी।
चंडीगढ़ में ही जमे हैं विरोधी पार्षद
उधर गीता नांगली की खिलाफत करने वाले सभी पार्षद फिलहाल चंडीगढ़ में ही रूके हुए हैं। हालांकि पार्षदों ने अपनी लोकेशन बतानेा से तो इंकार कर दिया, लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद व एक माकपा पार्षद रामचंद्र सहनाल मंगलवार दोपहर को चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में जरूर देखे गए। तीन पार्षद अजय मेहता, बीबो इंदौरा व विजेंद्र सिवाच जहां कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाते दिखे जबकि माकपा पार्षद रामचंद्र सहनाल कांग्रेस दफ्तर में टीवी देखते नजर आए। हालांकि रामचंद्र सहनाल ने किसी भी प्रकार के कयासों पर ये कहकर अंकुश लगा दिया कि वो माकपा के साथ थे और रहेंगे। साथी पार्षदों के जोर देने पर वो कुछ समय के लिए टीवी देखने कांग्रेस दफ्तर चले गए थे। ये फोटो जिप पार्षद बीबो इंदौरा ने सोशल मीडिया पर डाले हैं।