{"_id":"5c002a87bdec22417810c61f","slug":"31543514759-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव चौक के एक मकान मे जुआ खेलते 7 युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव चौक के एक मकान मे जुआ खेलते 7 युवक काबू
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने शहर के शिव चौक स्थित एक मकान में जुआ खेलते सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 42 हजार रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है।
शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि शिव चौक में स्थित विक्की पंजाबी के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर मौके पर छापा मारा गया तो सात युवक वहां जुआ खेलते पाए गए। आरोपियों की पहचान शहर के ही प्रवीण, रोहित, हिमांशु, पवन, मनोज, रोहित व राहुल के रूप में हुई है।