{"_id":"5b883bf242c792463a2e5dd7","slug":"31535654898-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही स्कूलों में पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा जारी रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही स्कूलों में पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा जारी रखने की मांग
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोही स्कूलों में पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा जारी रखने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिले के पांच आरोही स्कूलों में पूर्व में कार्यरत रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ही आगामी सत्र के लिए सेवा में रखे जाने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इस मांग को लेकर यूनियन द्वारा वीरवार से धरना भी शुरू किया गया है। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान विनोद भड़ोलांवाली ने की व संचालन रमेश शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार ही अगर किसी नई कंपनी को ठेका दिया जाता है तो पहले से कार्यरत कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा, परंतु अब हरियाणा सरकार ने डीएसआर सेवा सहकारी संस्था को आगामी ठेका दिया है। ठेकेदार इन आरोही स्कूलों में अपने नए कर्मचारी भेज रहा है, जिसका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन पुरजोर विरोध करती है। मांग करती है कि कंपनी नए कर्मचारियों को न लगाकर पुराने कर्मचारियों की सेवा निरंतर जारी रखे। धरने को जिला सलाहकार बेगराज, विनोद भिरड़ाना, सुरेंद्र, सुखविंद्र, संदीप, किरपाल, मंगल, सन्ती, कृष्ण, अनिल, राजबाला, बलजीत, मुकेश आदि ने भी संबोधित किया।