फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम के प्रधान सचिव ने डीसी को सौंपी थी जांच, जांच शुरू होने से पहले नप प्रधान को बहाल करना पड़ा सेनेटरी इंस्पेक्टर

सीएम के प्रधान सचिव ने डीसी को सौंपी थी जांच, जांच शुरू होने से पहले नप प्रधान को बहाल करना पड़ा सेनेटरी इंस्पेक्टर

Sat, 04 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम के प्रधान सचिव ने डीसी को सौंपी थी जांच, जांच शुरू होने से पहले नप प्रधान को बहाल करना पड़ा सेनेटरी इंस्पेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर शिव कुमार की बर्खास्तगी के मामले में शुक्रवार को डीसी डा. हरदीप सिंह को जांच शुरू करनी थी, लेकिन इससे पहले ही नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश वापस ले लिए। जिसके बाद सोमवार से शिवकुमार वापस सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगे। इतना ही नहीं, पिछले एक सप्ताह का उनका मानदेय भी उन्हें दिया जाएगा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने इसकी पुष्टि की है।
सीएम के प्रधान सचिव बोले, अमर उजाला से मिली सेनेटरी इंस्पेक्टर को हटाने की जानकारी
वीरवार सांय जिला उपायुक्त एवं जिले के अन्य आला अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता के साथ बैठक कर रहे थे। इसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के बीच गुप्ता ने डीसी फतेहाबाद डा. हरदीप सिंह से पूछ लिया कि आपके यहां अतिक्रमण हटाने वाले अफसर को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें ‘अमर उजाला’ के माध्यम से मिली है। इस पर डीसी डा. हरदीप सिंह ने कहा कि वे खुद अभी चंडीगढ़ से आए हैं और इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। इस पर सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने डीसी हरदीप सिंह को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद के सूत्रों की मानें तो वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव द्वारा खुद इस मुद्दे को उठाने और इसके बाद इसकी जांच डीसी डा. हरदीप सिंह को सौंपने का पता नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल को मिल चुकी थी। शुक्रवार को डीसी ने इस संदर्भ में ईओ अमन ढांडा को बुला रखा था। ये साफ था कि सेनेटरी इंस्पेक्टर शिव कुमार को नियमों को ताक पर रखकर हटाया गया था, ऐसे में इससे पहले डीसी जांच के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर को बहाल करने का आदेश देते, इससे पहले खुद नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने ही उसकी बहाली का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप अध्यक्ष को नहीं है किसी अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित-बर्खास्त करने की पावर
नियमों की बात की जाए तो जनप्रतिनिधि होने के चलते नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल को किसी कर्मचारी या अधिकारी को निलंबित या बर्खास्त करने की पावर नहीं है। इसके अलावा उनके द्वारा जो टर्मिनेशन लेटर सेनेटरी इंस्पेक्टर शिवकुमार को थमाया था, उसकी भी कोई वेल्यू नहीं थी। इस बात की पुष्टि खुद डीसी डा. हरदीप सिंह ने भी की है।
नियमों को ताक पर रख सेनेटरी इंस्पेक्टर को किया था बर्खास्त, अमर उजाला ने उठाया था मसला
नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल द्वारा काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर शिव कुमार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने का लिखित आदेश निकाल दिया गया था। आदेशों में प्रधान के हस्ताक्षर तो थे, लेकिन उसमें उनकी औपचारिक मोहर तक नहीं थी। इस मुद्दे को %अमर उजाला’ ने एक अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया कि नियमों के खिलाफ जाकर सेनेटरी इंस्पेक्टर को बर्खास्त किया गया है। इसी खबर का सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने संज्ञान लिया और वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस मुद्दे को उठाकर इसकी जांच के आदेश दिए थे।
वर्जन
सेेनेटरी इंस्पेक्टर शिव कुमार को बहाल कर दिया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने उनकी बर्खास्तगी के आदेश वापस ले लिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी इस मुद्दे के उठने की सूचना मिली है।

- अमन ढांडा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद फतेहाबाद।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को हटाने का मुद्दा उठाया था। मुझे उस समय उसकी जानकारी नहीं थी, इस बारे में जांच के आदेश मिले थे। ईओ अमन ढांडा को इस संदर्भ में बुलाया गया था, लेकिन अब जानकारी मिली है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर को बहाल कर दिया गया है।
- डा. हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed