{"_id":"5a5fa0184f1c1b7c268b4eeb","slug":"31516216344-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार लोगों की पेंशन रूकी, आधार लिंक करवाने नहीं पहुंच रहे लोग, फर्जीवाड़े की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई हजार लोगों की पेंशन रूकी, आधार लिंक करवाने नहीं पहुंच रहे लोग, फर्जीवाड़े की आशंका
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेंद्र असीजा
फतेहाबाद।
फतेहाबाद जिले में पेंशन लेने का फर्जीवाड़ा सामने आता दिख रहा है। दरअसल छह माह का समय देने के बावजूद अभी भी ढाई हजार के करीब पेंशनधारकों ने अपना आधार लिंक नहीं करवाया है। इसके चलते समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अब इस मामले में दूसरे प्रदेश के लोगों द्वारा हरियाणा में आकर पेंशन लेने की आशंका से इंकार नहीं कर रहे। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि समाज कल्याण विभाग पेंशनधारियों की पिछली सारी पेंशन एक साथ देने को तैयार है बशर्ते वो अपना आधार लिंक करवा लें, लेकिन इसके बावजूद ढाई हजार लोगों का पेंशन वापिस शुरू करवाने के लिए कोई प्रयास तक नहीं करना अपने आप में मामले को संदिग्ध बना रहा है। समाज कल्याण विभाग ने अब आखिरी मौका देते हुए जिले के बाकी सभी पेंशनधारकों को 28 फरवरी तक का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर तब तक भी लोगों ने अपने आधार को पेंशन से लिंक ना किया तो विभाग फिर फर्जीवाड़े की आशंका के एंगल से भी जांच पड़ताल शुरू कर सकता है।
13 हजार लोगों की विभाग ने रोक ली थी पेंशन, छह माह बाद भी ढाई हजार मामले लंबित
आधार कार्ड से लिंक न होने, बैंक-विभाग में पेंशन लाभार्थी के नाम और अन्य गलतियों के चलते अगस्त में समाज कल्याण विभाग ने फतेहाबाद जिले के 12 हजार 956 पेंशन भोगियों की पेंशन रोक दी थी। बिना किसी पूर्व सूचना के पेंशन रोकने के कारण जिले भर के हजारों पेंशन लाभार्थियों में हड़कंप मचा। हालात इतने बदतर हो गए थे कि खुद समाज कल्याण विभाग सितंबर माह तक जाकर ही इस बारे में लोगों को सही कारण बता सका कि उनकी पेंशन क्यों रोक दी गई। सितंबर माह तक ही लोगों को ये पता चला कि उनके आधार नंबर को बैंक और समाज कल्याण विभाग में अपडेट करवाना होगा। इसके बाद लगभग साढ़े 10 हजार लोगों ने तो अपना आधार नंबर अपडेट करवा दिया। जिनकी पेंशन शुरू हो गई। लेकिन छह माह बीतने के बावजूद अभी 2416 लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना आधार कार्ड अभी तक जमा नहीं करवाया है।
-------
यहां है गड़बड़ी की आशंका
समाज कल्याण विभाग के सूत्रों की मानें तो सामान्य तौर पर कोई व्यक्ति 18 सौ रुपये प्रति माह की पेंशन नहीं छोड़ता। यहां तो पिछले छह माह की पेंशन जो कि तकरीबन 10 हजार के करीब बनती है। महज आधार नंबर अपडेट करवाने से ही पेंशनधारकों को एकमुश्त 10 हजार के करीब पेंशन मिलनी तय है। ऐसे में आखिर क्या वजह हो सकती है कि ढाई हजार लोग तय पेंशन लेने में हिचक रहे हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगर कुछ लोग बीमार या अन्य कारणों से फिलहाल आधार अपडेट करवाने में पिछड़ रहे हैं। लेकिन ढाई हजार लोगों के पीछे ये तर्क सही नहीं लगता। ऐसे में विभाग को ये आशंका है कि इन ढाई हजार पेंशनधारकों में अनेक ऐसे लोग हो सकते हैं जो किसी अन्य प्रदेश के होकर यहां से पेंशन ले रहे थे या किसी अन्य फर्जी तरीके से हरियाणा में पेंशन ले रहे थे। लेकिन आधार नंबर अपडेट होने से उनकी पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन
जिले में ये है पेंशनधारियों की स्थिति
पेंशनधारी संख्या
वृद्धावस्था 65594
दिव्यांग 09167
विधवा 29976
निराश्रित 05950
कुल 113687
--------------
वर्जन
जिले में अभी भी ढाई हजार के करीब लोग हैं जिन्होंने अपना आधार नंबर या दूसरे डिटेल अपडेट नहीं करवाए हैं। इस कारण उनकी पेंशन शुरू नहीं हो सकी है। छह माह बाद भी आधार नंबर देने के पीछे एक कारण ये भी हो सकता है कि ये लोग किसी अन्य प्रदेश के हों और बिना आधार नंबर के उन्होंने फतेहाबाद जिले में भी पेंशन बनवा ली हो। फिलहाल सभी को 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद विभाग के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे।
- कुलदीप शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।