{"_id":"5a3c01874f1c1b95188bb387","slug":"31513881991-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमिस डे के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमिस डे के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाल ब्यूरो
रतिया। श्रद्धालुओं द्वारा क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में वीरवार को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फतेहाबाद रोड स्थित बड़ी नहर से आरंभ हुई। शोभायात्रा फतेहाबाद रोड, बुढ़लाडा रोड, टोहाना रोड आदि से होते हुए शेरगढ़ ढाणी पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए यीशु मसीह से संबंधित गीत व भजन बोलते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। सजी हुई रथ में सांता क्लाजा की वेशभूषा में बच्चे टॉफियां बांटते हुए जा रहे थे।
पास्टर छिंद्रपाल व पादरी राजा एडविन ने कहा कि परमात्मा एक है। उसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई भी धर्म हिंसा या वैर-भाव नहीं सिखाता बल्कि एक दूसरे को मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। प्रवक्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस डे 25 दिसंबर को शेरगढ़ ढाणी में धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में आज शोभायात्रा निकाली गई है। इस मौके पर पास्टर बब्बू खोखर, पास्टर बब्बू अजीज, प्रधान जसवीर खान सहित चर्च प्रबंधक कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।