{"_id":"59f0d5554f1c1b69678b7545","slug":"31508955477-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश से बाहर जाने पर बुजुर्गों को नहीं मिलेगी बस किराये में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश से बाहर जाने पर बुजुर्गों को नहीं मिलेगी बस किराये में छूट
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा रोडवेज में बुजुर्गों को किराये में मिलने वाली 50 फीसदी छूट अब केवल हरियाणा में सफर करने पर ही मिलेगी। प्रदेश से बाहर जाने वाले बुजुर्गों को पूरी टिकट खरीदकर ही रोडवेज की बस में सफर करने का मौका मिलेगा। रोडवेज जीएम आरएस पूनियां ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि जिस लैटर पर सोशल मीडिया पर अब हो-हल्ला मचा हुआ है वो दरअसल परिवहन विभाग के आयुक्त द्वारा जारी किया गया है। जिसे उनके दफ्तर ने जिले के सभी रोडवेज अधिकारियों को भेजा था।
रोडवेज जीएम पूनियां ने ये भी स्वीकार किया है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री की ओर से ये घोषणा जरूर की गई थी कि राज्य से बाहर जाने वाले बुजुर्गों को भी अब रोडवेज की बसों के किराये में 50 फीसदी छूट मिलेगी। लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई लिखित आदेश या नोटिफिकेशन नहीं आया है। ऐसे में कई बार ऐसी शिकायतें आई कि प्रदेश से बानहर की यात्रा करने वाले बुजुर्ग परिवहन मंत्री के बयान की अखबारी प्रति लेकर कडंक्टरों से बहस करते थे। अनेक कडंक्टरों ने इसकी औपचारिक शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी जिसके बाद जाकर अगस्त माह में ये आदेश जारी किए गए थे।
सोशल मीडिया पर पत्र के जरिये हो रही थी सरकार की किरकिरी
दरअसल मंगलवार देर रात से सोशल मीडिया पर फतेहाबाद रोडवेज जीएम कार्यालय का एक सरकारी आदेश का पत्र वायरल हो गया जिसके साथ ये कहा जाने लगा कि प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में सफर के दौरान बुजुर्गों को दी जाने वाली आधे किराये वाली सुविधा बंद कर दी है। हालांकि वायरल आदेश की प्रति में ही ये बात साफ-साफ लिखी हुई है कि प्रदेश से अन्य राज्यों में जाने पर 50 फीसदी छूट वाली सुविधा तत्काल प्रभाव से रद्द मानी जाएगी। लेकिन इसके उलट ये प्रचार किया गया कि सरकार ने बुजुर्गों की बस सुविधा वापिस ले ली जिसके बाद मंगलवार को ही विधानसभा में बकायदा सरकार को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी।