{"_id":"59caa4a24f1c1bce538b4889","slug":"31506452642-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़ा एक से 15 अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़ा एक से 15 अक्तूबर तक
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता पखवाड़ा एक से 15 अक्तूबर तक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में एक से 15 अक्टूबर तक मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। यह पखवाड़ा पूरे जिला में पंचायत राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उच्चशिक्षा और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होगा। इस पखवाड़े के आयोजन के लिए लघु सचिवालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि और स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। डॉ. आभीर ने बताया कभी 28 से 30 सितंबर तक पंचायतों में तैयारी, पंचायत भवनों में जागरूकता एवं पर्यावरण सहित तमाम जानकारी को ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस और सीआरपी द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में डीडीएएच डॉ. काशी राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणविजय, एलडीएम सीताराम सोनी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, सोमवीर, रविंद्र, सहायक परियोजना अधिकारी गुरदीप सैनी, सभी एबीपीओ आदि उपस्थित थे।