फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रजत कुमार बने आईएफएस अधिकारी, पाई 34वीं रैंक

रजत कुमार बने आईएफएस अधिकारी, पाई 34वीं रैंक

Wed, 14 Jun 2017 05:51 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
रजत कुमार बने आईएफएस अधिकारी, पाई 34वीं रैंक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । शिव नगर निवासी रजत कुमार (24) ने भारतीय वन सेवा में देश भर में 34वीं रैंक प्राप्त किया। रजत कुमार के पिता ओमप्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक है और उनकी माता लता रानी महिला एवं विकास विभाग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। रजत कुमार ने अपनी प्राइमरी शिक्षा डीएवी स्कूल रतिया से ग्रहण की और मैट्रिक परीक्षा डीएवी स्कूल फतेहाबाद और बाहरवीं की परीक्षा दिल्ली से पास की। रजत कुमार शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी रहे। 2010 में उन्होंने आईआईटी के लिए क्वालीफाई किया और देश के प्रमुख आईआईटी संस्थान रूड़की से बीटेक की परीक्षा पास की। आईआईटी करने के तुरंत बाद उन्हें कई प्राईवेट कंपनियों में जॉब के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने प्राईवेट क्षेत्र की बजाए देश सेवा में जाने के लिए यूपीएससी द्वारा संचालित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2016 में देशभर में 34वीं रैंक प्राप्त किया। रजत कुमार ने अपनी कामयाबी के लिए अपने माता-पिता और गुरुओं को श्रेय देने के साथ अनुपम अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक डॉ. सुभाष मैहता के मार्गदर्शन को भी अपनी कामयाबी में अहम रोल बताया है। रजत कुमार की इस कामयाबी के लिए खुम्बर के नारंग परिवार में खुशी का माहौल है।
रजत कुमार बने आईएफएस अधिकारी, पाईं 34 वीं रैंक
14एफटीबीपी 07: फतेहबाद का रजत कुमार, जो आईएफएस अधिकारी बनेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed