फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   313 students coming from two kilometres away to study will get bicycles

Fatehabad News: दो किलोमीटर दूर से पढ़ने आने वाले 313 विद्यार्थियों को मिलेगी साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
313 students coming from two kilometres away to study will get bicycles
फतेहाबाद में खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग छठी कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को पसंद अनुसार साइकिल उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए तय की गई है, जिनके आवास से विद्यालय दूरी दो किलोमीटर से अधिक है और गांव स्तर पर परिवहन साधन उपलब्ध नहीं हैं। जिले में ऐसे 313 विद्यार्थियों का चयन सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


साइकिल चयन प्रक्रिया के लिए सोमवार सुंदर नगर स्थित ठाकर बस्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में साइकिल मेला आयोजित होगा। मेले में विभिन्न साइकिल विक्रेता उपस्थित रहेंगे। विद्यार्थी अपने अभिभावकों संग पहुंचकर मौके पर ही साइकिल पसंद कर सकेंगे, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।
विज्ञापन


विभागीय प्रावधान के अनुसार 20 इंच साइकिल राशि 2800 रुपये तथा 22 इंच साइकिल राशि 3000 रुपये निर्धारित की गई है। यदि कोई विद्यार्थी अधिक कीमत वाली साइकिल पसंद करता है, तो अतिरिक्त राशि उनको वहन करनी होगी। जिले स्तर इस योजना के लिए कुल 9 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। आंकड़ों के अनुसार 155 विद्यार्थियों ने 20 इंच तथा 158 विद्यार्थियों ने 22 इंच साइकिल लेने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

साइकिल मेला के लिए बनाई गई कमेटी

जिला मुख्यालय पर लगने वाले साइकिल मेले के लिए विभाग की तरफ से कमेटी गठित की गई है। इसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सदस्य, आयोजक विद्यालय, डीएसएस और लाभार्थी विद्यालयों का मुखिया भी सदस्य होंगे।


-

बाजार में साइकिल की कीमत चार हजार से ज्यादा

शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को पहले साइकिल खुद तैयार करके देता था लेकिन अब मेला लगाया जाता है और विद्यार्थी खुद पसंद करते हैं। परंतु स्थिति यह है कि बाजार में अच्छी साइकिल की कीमत 4000 रुपये शुरू होती है। ऐसे में अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है।

-

इन खंड के विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिलें

खंड 20 इंची 22 इंची

भट्टूकलां 1 5

जाखल 19 11

फतेहाबाद 33 27

टोहाना 66 71

रतिया 10 17

भूना 26 27

-

शिक्षा विभाग की तरफ से साइकिल मेला लगाया जा रहा है। जिसमें पात्र विद्यार्थी साइकिल पसंद कर सकेंगे। प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती में मेला लगेगा।

-अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed