फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   31 police employees got promotion on republic day

गणतंत्र दिवस पर 31 पुलिस कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
31 police employees got promotion on republic day
फतेहाबाद में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ एसपी सुरिंद्र भोरिया। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के 31 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पदोन्नति पाने वालों में पांच एएसआई को प्रमोट कर एसआई बनाया गया है, वहीं 26 हेड कांस्टेबल को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है। पदोन्नति का तोहफा मिलने से पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने वर्दी पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी कर्मचारियों ने अपनी पदोन्नित पर विभाग के उच्चाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जिले को अपराधमुक्त, नशामुक्त करने और जनसेवा के कार्यों को जारी रखते हुए पुलिस विभाग का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। एसपी सुरिंद्र भोरिया ने कहा कि पदोन्नति के साथ ही आप पर विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे भविष्य में नए जोश के साथ बखूबी अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।
विज्ञापन

एएसआई से एसआई पदोन्नत होने वालों में एसपी फतेहाबाद के रीडर जय सिंह, संस्करण आरडब्ल्यू, महाबीर सिंह एचएसएनसीबी, बिजेंद्र सिंह सीआईडी व पवन कुमार शहर टोहाना शामिल हैं। इसके अलावा एचसी से एएसआई प्रमोट हुए कर्मचारियों में जिले के विभिन्न थानों में तैनात दर्शन सिंह, राजपाल, करनैल सिंह, रामचंद्र, राजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, दिनेश, भूपेंद्र, राजमल, रोशन, प्रताप, सुभाष, चंद्रपाल, दलबीर सिंह, हरजिंद्र, कुलदीप, आनंद प्रकाश, जोगिंद्र, मेजर सिंह, कश्मीर सिंह, सोहनलाल, ओमप्रकाश, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, शीशपाल व दलीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed