फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3059 students of CBSE class X pass without examination

सीबीएसई दसवीं कक्षा के 3059 छात्र बिना परीक्षा पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
3059 students of CBSE class X pass without examination
प्रथम स्थान पर रहे हेमिश को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
सीबीएसई ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। दोपहर को जारी हुए परीक्षा परिणाम में जिले के 3059 विद्यार्थी बिना परीक्षा पास हो गए हैं। कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी परीक्षा नहीं ली थी। सीबीएसई ने विद्यार्थी की पूरे साल की परफॉर्मेंस के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया है। जारी परीक्षा परिणाम की मिली रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के डीएवी स्कूल के छात्र हेमिश ने 98.8 फीसदी अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल के छात्र तुषार ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने के लिए उत्साहित थे और तैयारी में जुटे थे। अगर परीक्षा ली जाती तो असली मूल्यांकन का पता चल पाता।
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं हेमिश
डीएवी स्कूल के छात्र हेमिश ने 98.8 फीसदी अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान पर रहा है। हेमिश ने बताया कि उसे उम्मीद थी अच्छे अंक आएंगे लेकिन ये नहीं पता था कि वह पहले स्थान पर रह सकता है। हेमिश का कहना है कि वह अब नॉन मेडिकल कर रहा है। उसकी इच्छा कंप्यूटर इंजीनियर बनने की है। पिता राजेश कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक है। बड़ी बहन अब एमएससी कर रही है।
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती हैं पायल
दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक लेने वाली पायनियर कॉवेंट स्कूल की छात्रा पायल आईएएस बनना चाहती है। पायल ने बताया कि परीक्षा को लेकर उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। लेकिन सीबीएसई ने परीक्षा नहीं ली। जारी हुए परीक्षा परिणाम से संतुष्ट है। पायल ने बताया कि उसके पिता किसान है और वह यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस बनना चाहती है। अभी फिलहाल उसने नॉन मेडिकल संकाय चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायनियर स्कूल के 38 विद्यार्थी मेरिट में
पायनियर कॉन्वेंट स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। सीबीएसई के दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम में कुल 120 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक (बोर्ड मेरिट) व 102 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। छात्रा पायल ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, नूरदीप ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व सान्या अरोड़ा ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान पाया। मैनेजिंग डायरेक्टर विजय निर्मोही, चेयरपर्सन शीलू निर्मोही, प्रिंसिपल गीतिका मेहता, डायरेक्टर निशांत निर्मोही व वाइस प्रिंसिपल मैत्री निर्मोही ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस आधार पर जारी हुआ परीक्षा परिणाम
सीबीएसई ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर जारी किया है। इंटरनल असेसमेंट के 20, यूनिट टेस्ट के 10 अंक, अर्धवार्षिक टेस्ट के 30 अंक तथा प्री बोर्ड परीक्षा के 40 अंक के फॉर्मूले पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
डीएवी स्कूल का छात्र जिले में रहा प्रथम
सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल फतेहाबाद के बच्चों ने सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल सुनीता मदान ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र हेमिश ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पाया है। तुषार ने 98.2 प्रतिशत लेकर द्वितीय व नंदिनी बंसल व सपर्या ने 98 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पाया है। परिणाम के लिए विद्यालय के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मैनेजर व प्रिंसिपल सुनीता मदान ने सभी स्टाफ सदस्यों, बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।
कोट
बिना परीक्षा मूल्यांकन नहीं हो सकता है
दसवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर बहुत उत्साह था और अच्छी तैयारी भी की। लेकिन हालात ऐसे बने कि हम परीक्षा नहीं दे पाए। अगर परीक्षा ली जाती तो अच्छे अंक आ सकते थे। फिलहाल 94.8 फीसदी अंक आए है। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं तो शुरू से ही पढ़ाई को लेकर मेहनत कर रही हूं।
- नूरदीप, छात्रा।
परीक्षा होती तो ज्यादा आते अंक
दसवीं की परीक्षा को लेकर उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। परीक्षा के दिनों में 15 से 16 घंटे तक पढ़ाई की। अगर परीक्षा होती तो अच्छे अंक आते, अभी फिलहाल 92.6 फीसदी अंक आए है। हालात को देखते हुए सीबीएसई ने जिस फार्मूले से परीक्षा परिणाम दिया है, उससे संतुष्ट हैं।

- कनिका मेहता, छात्रा।

 सेल्फी लेकर खुशी जाहिर करतीं पायनियर स्कूल के छात्राएं।

सेल्फी लेकर खुशी जाहिर करतीं पायनियर स्कूल के छात्राएं।- फोटो : Fatehabad

परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते डेफोडिल्स स्कूल के विद्यार्थी।

परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते डेफोडिल्स स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed