{"_id":"62740bce04bcd0774e2fefb3","slug":"302-grams-of-heroin-was-bought-from-delhi-for-2-lakh-10-thousand-fatehabad-news-hsr6308676159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से 2 लाख 10 हजार में खरीदी गई थी 302 ग्राम हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से 2 लाख 10 हजार में खरीदी गई थी 302 ग्राम हेरोइन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में ढाबे के पास से 302 ग्राम हेरोइन हेरोइन के साथ पकड़े गए कार सवार तीन युवकों को रिमांड के दौरान निशानदेही पर सदर पुलिस और सीआईए टीम दिल्ली के द्वारका पहुंची। यहां पर टीम ने मुख्य सप्लायर नाइजीरियन के ठिकाने पर दबिश दी। लेकिन मौके पर टीम को नाइजीरियन नहीं मिला, जिससे हेरोइन खरीदी गई थी। पूछताछ में आरोपी तस्करो ने रिमांड के दौरान बताया कि ये हेरोइन उन्होंने 2 लाख 10 हजार रुपये में खरीदी थी। हेरोइन को फतेहाबाद शहर और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
सदर पुलिस ने एक दिन का रिमांड पूरा होने पर तीनों आरोपी तस्करों को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव बड़ोपल में ढाबे के पास कार सवार तीन युवक सुभाष नगर निवासी अमित उर्फ पित्ती, अशोक नगर निवासी मुकेश कुमार उर्फ धानू और लाजपत नगर निवासी आकाश को 302 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों ने कार के फ्यूल टैंक में हेरोइन छिपा रखी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि हेरोइन दिल्ली से लेकर आए है। मामले में सदर पुलिस ने मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए तीनों को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया था।
कोट
हेरोइन तस्करों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य सप्लायर की फिलहाल तलाश जारी है।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, बड़ोपल