फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3,000 drug pills and injections were recovered from the clinic during the raid

Fatehabad News: छापे में क्लीनिक से नशे की 3 हजार गोलियां व इंजेक्शन मिले

Wed, 04 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
3,000 drug pills and injections were recovered from the clinic during the raid
रतिया क्लीनिक के बाहर खड़ी पुलिस की टीम :संवाद
रतिया। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी ) व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद टोहाना रोड स्थित आजाद मार्केट में बने अमर क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान टीम को क्लीनिक से 3,021 नशे की गोलियां व इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर टीम ने क्लीनिक चला रहे शहर निवासी डॉ. विनोद शर्मा, अमरजीत व नरेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएनसी प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि अमर क्लीनिक के बारे में काफी समय से सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां बिना वैध अनुमति के नशे की दवाओं का भंडारण कर उन्हें बेचा जा रहा है। इस पर एएनसी सेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर टीम का गठन किया और क्लीनिक पर छापा मारा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पकड़े गए विनोद शर्मा निवासी न्यू टाउन, अमरजीत और नरेश कुमार निवासी डेजी कॉलोनी प्रैक्टिस कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी डॉक्टर पेशे की आड़ में नशे की दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर कार्रवाई अमल में लाई गई है। थाना शहर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed