फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   300 tonnes of garbage collected in city, people set fire to dumping point

शहर में 300 टन कचरा जमा, डंपिंग प्वाइंट पर आग लगाने लगे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
300 tonnes of garbage collected in city, people set fire to dumping point
फतेहाबाद के फव्वारा चौक पर कचरे के ढेर में लगाई गई आग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में पिछले सात दिनों से जारी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई नहीं हो रही है और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है। शहर फतेहाबाद में ही 300 टन कचरा जमा हो चुका है। रोजाना शहर से 40 टन कचरा निकलता है और दिवाली के चलते 20 टन अतिरिक्त कचरा इकट्ठा हुआ है।
विज्ञापन

मौजूदा हालात ये है कि डंपिंग प्वाइंट पर लोग अब कचरे के ढेर में आग लगाने लगे हैं। मंगलवार को करीब 10 प्वाइंटों पर कचरे के ढेर में आग लगाई गई। बता दें कि हड़ताल के चलते डोर टू डोर कचरा उठान भी नहीं हो रहा है, इसके चलते लोगों के घरों में कचरा इक्ट्ठा हो गया है। कई जगहों पर लोग सड़क पर ही कचरा फेंक रहे हैं। नगर परिषद के पास सफाई को लेकर 450 शिकायतें आ चुकी हैं लेकिन समाधान एक भी नहीं हुआ है। वहीं कचरे को लेकर निजी और सरकारी अस्पताल हर माह करीब पांच हजार रुपये का भुगतान नगर परिषद को कर रहे हैं। लेकिन इन संस्थानों से भी कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद के पास 13 टाटा एस गाड़ियां हैं जिनसे शहर में डोर टू डोर कचरे का उठान होता है। लेकिन पिछले सात दिनों से गाड़ियां नहीं जा रही हैं। नप अधिकारियों ने रविवार को पुलिस फोर्स लेकर उठान का प्रयास किया था लेकिन मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

नगरपरिषद कर्मचारियों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई फतेहाबाद ने प्रधान सतपाल परिहार की अध्यक्षता में हड़ताल को जारी रखा। नगरपरिषद कर्मचारियों ने काली दीवाली मनाते हुए शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी विधायक के भट्टू रोड स्थित आवास व अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर गए और सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन का संचालन वीरू रति ने किया। मंगलवार को दो अन्य पार्षदों वार्ड 1 से राजू तूड़ेवाला व वार्ड 13 से राधेश्याम कुलड़िया ने इन कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने दिया आंदोलन को समर्थन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव बेगराज ने प्रदेश के लगभग 40 हजार शहरी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार द्वारा हड़ताल को दबाने के लिए लगाए गए एस्मा जैसे कानून की निंदा की और वार्ता के माध्यम से सफाई कर्मियों की वाजिब मांगों का समाधान करने की मांग की है। दिवाली के त्यौहार पर सफाई कर्मियों की हड़ताल से प्रदेश के शहर कूड़े के ढेर में बदलते जा रहे हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार और नगर निकाय मंत्री खुद जिम्मेदार हैं। सीटू नेता ने कहा कि सरकार शहरी सफाई कर्मचारियों को अकेला न समझे और उनकी आवाज दबाने से बाज आये। अन्यथा रिटायर कर्मचारी एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी शहरी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सड़कों पर आने को मजबूर होंगे।

कोट
कर्मचारी पिछले सात दिन से हड़ताल पर हैं, सरकार बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। जब तक मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
-रमेश तुषामड़, वरिष्ठ उपप्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ
कोट
कर्मचारियों की हड़ताल अभी फिलहाल जारी है, इसके चलते सफाई नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया था लेकिन मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed