फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   300 electricity poles and 6 transformers were damaged due to heavy storm and rain in the district

Fatehabad News: जिले में तेज आंधी व बारिश से बिजली के 300 खंभे और 6 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Mon, 12 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
300 electricity poles and 6 transformers were damaged due to heavy storm and rain in the district
रतिया क्षेत्र के खेत में गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर
फतेहाबाद/रतिया। रविवार को आई तेज आंधी से जिले में भारी नुकसान हुआ। आधी से सबसे अधिक नुकसान बिजली निगम को हुआ है। निगम के अनुसार आंधी के चलते 300 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए और 6 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पेड़ों के गिरने और शाखाएं टूटने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। कई गांवों में बिजली की सप्लाई लगभग 13 घंटे तक ठप रही। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टूटे खंभों को बदलने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को ठीक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जिससे गांवों में करीब 13 घंटे बाद बिजली की सप्लाई बहाल हो सकी। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप मेहता ने बताया कि क्षेत्र में आंधी के कारण 300 के करीब खंभे टूट गए थे। रातभर कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। अधिकतर क्षेत्र में रात को ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी। वहीं आंधी के कारण 100 से ज्यादा पेड़ टूट गए, जिससे कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू ने बताया कि तेज आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में करीब 191 पोल व 3 बिजली ट्रांसफर टूट गए जिनको देर शाम से रात भर बिजली कर्मचारी बिजली व्यवस्था दूर करने में जुटे रहे। शहरी एसडीओ सुनील कंबोज ने बताया कि तेज आंधी से उनके क्षेत्र में करीब 19 पोल व 1 ट्रांसफर में टूट गया। जिनको दुरुस्त करवाकर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।

रतिया क्षेत्र में टूटे 210 खंभे

रविवार दोपहर बाद आई आंधी से बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। आंधी से क्षेत्र में करीब 210 पोल व 4 ट्रांसफर टूट गए। जिसके चलते क्षेत्र के करीब 20 गांव में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। निगम के कर्मचारी देर शाम से रातभर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। आंधी से क्षेत्र के हमजापुर महमड़ा, रत्ताखेड़ा, फूला, रतनगढ़, मिराना, खाई, खैरपुर, लधुवास, पिलछियां, कमाना, हांसपुर सहित करीब 20 गांवों में रात भर बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed