फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   30 wanted and 28 bail jumpers arrested during code of conduct

Fatehabad News: आचार संहिता के दौरान 30 वांछित व 28 बेल जंपर किए काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
30 wanted and 28 bail jumpers arrested during code of conduct
फतेहाबाद। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने से अब तक गुप्त सूचना व छापे की कार्रवाई कर अदालत से गैर हाजिर 30 पीओ व 28 बेल-जंपरों को काबू किया गया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के जमा करवाए और चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और शस्त्र लाइसेंस धारक अपना हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो उनके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण रोककर, लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचने की जानकारी उनके पास है तो इसकी तुरंत सूचना डायल 112 या अपने नजदीक पुलिस थाना या चौकी में दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed