फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   30 illegal water connections cut, notices issued to 50

Fatehabad News: 14 फैक्टरियों समेत घरों में पानी के 30 अवैध कनेक्शन काटे, 50 को नोटिस जारी

Fri, 08 Nov 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
30 illegal water connections cut, notices issued to 50
फतेहाबाद में पानी के अवैध कनेक्शन काटते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल बचाओ अभियान चलाया है। इसके तहत अवैध संयोजन (कनेक्शनों) पर सख्ती शुरू कर दी गई है। विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर दो दिन में 14 फैक्टरियों समेत 30 घरों और दुकानों के अवैध कनेक्शन काट दिए हैं। यह कार्रवाई रतिया चुंगी, शिवनगर, अग्रवाल कॉलोनी, चार मरला कॉलोनी में की गई है।
विज्ञापन

गांव मेहूवाला में कई पाइप और अन्य फैक्टरियों में अवैध कनेक्शन काटे गए। शहर में पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन लेने पर 50 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। अगर आरोपी एक सप्ताह में कनेक्शन वैध नहीं करवाएंगे तो उन्हें काटने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


बिना अनुमति कनेक्शन नहीं जोड़ सकेगा प्लंबर
जनस्वास्थ्य विभाग ने प्लंबरों को भी सख्त चेतावनी दी है कि धारकों के कनेक्शन की विभाग से मंजूरी मिलने तक प्लंबर विभाग की मुख्य पाइपलाइन और सीवरेज की लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़ेंगे। मनमानी करने वाले प्लंबर पर भी विभाग कार्रवाई करेगा। उपभोक्ता पानी का कनेक्शन सीपीवीसी पाइप या डीआई पाइप से करें। पाइप 15 मिमी की होनी चाहिए। काली पॉलीथिन वाली पाइप या अन्य हल्के पाइप का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और गांवों में पानी के अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी अगर कोई कनेक्शन को वैध नहीं करवाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर में 50 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद कनेक्शन वैध करवाने के लिए 40 लोगों ने आवेदन कर दिया है। - सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed