फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   3 young men injured in attack, taken to hospital in e-rickshaw when ambulance didn't arrive

Fatehabad News: हमले में 3 युवक घायल, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल

Wed, 01 Jul 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
3 young men injured in attack, taken to hospital in e-rickshaw when ambulance didn't arrive
घायलों को ई-रिक्शा में लेकर जाते लोग। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर एफसीआई गोदाम के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों पर कार में आए युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि घायल प्रिंस के बयान पर 7 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम को सूचना दी लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिव नगर निवासी सौरभ, अग्रवाल कॉलोनी निवासी प्रिंस और मातूराम कॉलोनी निवासी भप्पी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार से पहले बाइक को मारी टक्कर

घायलों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते कार सवार भट्टू रोड निवासी 6-7 युवकों ने उन पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वारदात की पहले रैकी की गई थी।वहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उस समय एक एंबुलेंस उपलब्ध थी जो एक प्रसूता को छोड़कर लौट रही थी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया लेकिन तब तक घायलों को अस्पताल लाया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed