{"_id":"6706ddbb1fb80d4c750a1ac4","slug":"29-players-of-baijalpur-hockey-will-show-their-strength-in-sonipat-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-123465-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैजलपुर हॉकी के 29 खिलाड़ी सोनीपत में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैजलपुर हॉकी के 29 खिलाड़ी सोनीपत में दिखाएंगे दमखम
Thu, 10 Oct 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बैजलपुर के खेल मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते रण सिंह।
फतेहाबाद। सोनीपत में 14 से 16 अक्तूबर तक होने वाली राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले की तीन टीमें भाग लेंगी। जिले के गांव बैजलपुर में हॉकी का प्रशिक्षण देने वाले कोच रणसिंह के नेतृत्व में हॉकी सीखने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
आपको बता दें कि गांव बैजलपुर के खेल मैदान में रोजाना 180 खिलाड़ी हॉकी खेलने व सीखने आते हैं। राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गांव बैजलपुर के खेल मैदान में खेलने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले से विभिन्न आयु वर्ग की तीन टीमें भाग लेंगी। पूरे जिले से 54 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें से 29 खिलाड़ी गांव बैजलपुर के खेल मैदान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कोच रण सिंह ने पहले समाजसेवा के तौर की थी शुरुआत
गांव बैजलपुर के खेल मैदान में प्रशिक्षण दे रहे कोच रण सिंह ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले सिर्फ गांव के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव के खेल मैदान में इसकी शुरुआत की थी। वे अब खेल नर्सरी भी चला रहे हैं। सरकार द्वारा गांव स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी की शुरुआत की गई थी। वे खेल नर्सरी के अलावा मैदान में आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। करीब ढाई साल से खेल नर्सरी चला रहे हैं। रण सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शुरुआत की थी तब गांव से सिर्फ दो ही बच्चे उनके पास आते थे, लेकिन उसके बाद से देखने व खेलने वालों की संख्या बढ़ती गई। सुबह व शाम के समय वे इच्छुक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं।