फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   29 deaths due to corona in the district

बीपी, शुगर, अस्थमा बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए घातक हुआ कोरोना, 29 वीं मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
29 deaths due to corona in the district
फतेहाबाद के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाते लोग - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौत के आंकड़ों में भी तेजी आ रही है। मंगलवार को शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 12 दिन पहले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग व उसकी पत्नी और बेटा संक्रमित मिले थे। बुजुर्ग को तीन दिन पहले बीपी की शिकायत होने और ऑक्सीजन की कमी होने पर अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया था। यहां पर मंगलवार सुबह मौत हो गई। बुजुर्ग को दिल की भी बीमारी थी। जिले में अब तक 29 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीपी, शुगर, अस्थमा बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए कोरोना वायरस घातक बनता जा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर माह में अब तक 17 मौतें हो चुकी है। अगस्त माह तक 12 मौतें जिले में हुई थी। वहीं मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2033 हो गई है। मंगलवार को 43 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक 1537 मरीज ठीक हो चुके हैं। 467 मरीज सक्रिय हैं। मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षक व पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पशु तस्करी में पकड़े गया आरोपी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। फतेहाबाद शहर के सुंदर नगर और शिव नगर में व 11 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शिव नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक साल की बच्ची भी शामिल है। सुंदर नगर में एक परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अंबेडकर नगर में दंपत्ति संक्रमित मिले हैं। टोहाना की माता वाली गली निवासी 27 वर्षीय युवक व सीएचसी रतिया में 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। टोहाना में 50 वर्षीय व्यक्ति, जाखल में 86 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। भूना के शिव नगर में 35 वर्षीय युवक, जाखल के गांव चूहड़पुर में मां-बेटा संक्रमित मिले हैं। रतिया के शहर थाना में 35 वर्षीय युवक, गांव खाई निवासी 20 वर्षीय युवक, रतिया के वार्ड नंबर 11 निवासी तीन लोग, टोहाना निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, गांव नंगल निवासी 35 वर्षीय युवक, टोहाना के वार्ड नंबर 20 निवासी दो महिलाएं, टोहाना में एक शिक्षिका संक्रमिेमिली है।
विज्ञापन

टोहाना क्षेत्र में ज्यादा मौतें
क्षेत्र मौत
फतेहाबाद 5
टोहाना 8
रतिया शहरी 3
रतिया ग्रामीण 5
भट्टूकलां 1
बड़पल 0
भूना 3
जाखल 4
ई-दिशा केंद्र में कर्मचारियों के लिए सैंपल : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ई-दिशा केंद्र में कर्मचारियों के सैंपल लिए गए है। पिछले कुछ दिनों से ये कर्मचारी आम लोगों के संपर्क में आ रहे थे। पिछले दो दिनों से बिजली निगम कार्यालय बंद पड़ा है। इसके अलावा निजी स्कूल हो या फिर सरकारी स्कूल के अध्यापक अपना टेस्ट करवा रहे है। वही टीचर व अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव आ रहे है। यहीं कारण है कि स्कूल में परामर्श लेने के लिए विद्यार्थी नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed