फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   26 mm of rain in Ratia and 18 mm in Kulan

Fatehabad News: रतिया में 26 एमएम और कुलां में 18 एमएम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
26 mm of rain in Ratia and 18 mm in Kulan
शहर के फतेहाबाद रोड में सड़क पर जमा पानी
फतेहाबाद/रतिया। जिले में बुधवार दोपहर बाद कहीं आंधी के साथ बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी से संतोष करना पड़ा। सबसे अधिक बारिश रतिया क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां बारिश के बाद बाजारों और गलियों में दो-दो फुट तक पानी जमा हो गया। दोपहर तक झुलसाती गर्मी के बाद चली ठंडी हवा ने उमस व गर्मी से कुछ राहत प्रदान की। रतिया में 26 एमएम जबकि कुलां में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 25 जून की रात से 27 जून के दौरान हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रतिया शहर के फतेहाबाद रोड, बुढलाडा रोड और टोहाना रोड के साथ-साथ शक्ति नगर, मढ़ काॅलोनी, नहर कॉलोनी सहित अन्य निचले क्षेत्रों और कॉलोनियों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे आमजन की एकबारगी परेशानी बढ़ गई। मानसून से पहले आई इस बारिश ने ही नगरपालिका प्रशासन की ओर से किए जा रहे पानी निकासी के प्रबंधों की पोल खोल दी। सड़कों पर जमा हुए बारिश के पानी के कारण शहर के दुकानदारों से लेकर राहगीरों तक को दिक्कत हुई। शहरवासी वीरभान, संजय कुमार, रवि कुमार, दीपक, सुनील, सुरेंद्र सिंह, मनदीप कुमार, दिलबाग सिंह आदि ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही अच्छी तरह सीवर तथा नारों की सफाई करके निकासी के पुख्ता प्रबंध किए होते तो इस बारिश में परेशानी न होती।
विज्ञापन

कोट
27 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 24 जून तक मौसम खुश्क तथा गर्म संभावित है। परंतु 24 जून से बंगाल की खाड़ी से मानसून की हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ने से वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता से मौसम में बदलाव होगा। 25 जून रात्रि से 27 जून के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed