{"_id":"6921fa4c00f15313aa03c57a","slug":"25296-farmers-in-the-district-did-not-receive-the-money-the-agriculture-department-said-the-documents-were-incomplete-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-144110-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 25,296 किसानों को नहीं मिली राशि, कृषि विभाग ने बताए कागजात अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 25,296 किसानों को नहीं मिली राशि, कृषि विभाग ने बताए कागजात अधूरे
Sat, 22 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के कृषि सहायता केंद्र में किस्त मिलने न मिलने की जानकारी लेने पहुंचे किसान। संवाद
फतेहाबाद। बुधवार को जारी की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जिले के 25,296 किसानों को नहीं मिली है। ऐसे में परेशान किसान कृषि सहायता केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इनमें वे किसान भी शामिल हैं जिन्होंने ने बैंक केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है।
जिले में 1,01,703 किसान इस योजना के लिए पंजीकृत हैं, जिन्हें यह किस्त मिलनी थी, लेकिन यह राशि सभी को नहीं मिली है। कृषि विभाग के अनुसार जो किसान प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना के पात्र है उन सभी को किस्त की राशि जारी की गई है। योजना के नियमों के मुताबिक, एक किसान परिवार जिसमें पति-पत्नी है उनमें से किसी एक को ही किस्त जारी होती है।
ऐसे में पति और पत्नी में से काई एक जिसकी राशि जारी नहीं है वह किसान सहायता केंद्र पर इस बारे में जानकारी लेने पहुंचे रहे हैं। जांच के दौरान ऐसे दंपती लाभार्थियों की पहचान की गई, जिसके बाद विभाग ने तुरंत उनके खातों में किस्त डालना बंद कर दिया है। जिन 25,296 किसानों को किस्त नहीं मिली है उनमें से 17,747 किसानों की बैंक केवाईसी अपडेट के साथ अन्य कारण भी हैं। इस कारण से उनकी किस्त भी रुकी हुई है।
विज्ञापन
वहीं इनमें से कई किसान ऐसे जिनको या तो इन्हीं दंपती लाभार्थियों में शामिल हैं, या फिर उनके दस्तावेजों जैसे आधार, बैंक खाता या भूमि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि पाई गई हैं। किसान कृषि सहायता केंद्रों पर अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग के कर्मचारी उन्हें स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी किस्त क्यों रुकी है और यह कब बहाल होगी। वहीं इनमें से 2262 किसानों की मौत हो चुकी है।
-- -
जमीन मेरी मां के नाम है, लगातार पिछली चार किस्त नहीं मिली है। इस बारे में जब भट्टू कला के खंड कृषि विभाग कार्यालय में पता किया तो मुझे जिला मुख्यालय के किसान सहायता केंद्र में पता करने के बारे में बताया। वहां मुझे से फिर आवेदन करने के बारे में बोला है।
-विनोद, किसान गांव जांडवाला बागड़।
-- -
मेरी पिछले दो किस्त नहीं आई है। इस बारे में जब किसान सहायता केंद्र में पता किया तो यहां से भी कोई स्पष्ट व संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। योजना का लाभ किस कारण से रुका हुआ है इसके बारे में कहीं से भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।
-सुरजीत, किसान।
-- -
मेरी लगातार दो किस्तें बंद हैं। इस बारे में मुझे न कोई स्पष्ट कारण पता चला है और न ही इसे फिर से शुरू होने का आश्वासन मिला है। जबकि मेरे सभी कागजात पूरे हैं। अब मुझे एक सप्ताह के बाद आधार कार्ड और भूमि का ब्योरा देने के लिए बोला है।
-बंसीलाल, किसान बड़ोपल।
-- -
मेरी पिछली कई किस्तें बंद हैं जबकि मेरे नाम जमीन है। वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत होने के चलते कारणों का पता नहीं चल पाया है।ऐसे में मुझे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है और न ही उसकी समस्या का समाधान हो रहा है।
-रवि, किसान।
:: जिन पंजीकृत किसानों को पीएम सम्मान निधि की राशि नहीं मिली है। वे अपनी बैंक अकाउंट और केवाईसी आदि सभी कागजातों को अपडेट करवा लें। सरकारी की ओर इस योजना के सभी पात्र किसानों को राशि खाते में भेज दी गई है।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।