फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   25 thousand prize crook Jagjit arrested

25 हजार का इनामी बदमाश जगजीत गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook Jagjit arrested
जगजीत उर्फ जज। - फोटो : Fatehabad
भूना। सीआईए फतेहाबाद की टीम ने गांव खासा पठाना के ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड के मास्टर माइंड एवं 25 हजार के इनामी वांछित अपराधी जगजीत उर्फ जज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जानलेवा हमले में षड्यंत्रकारी व आर्म्स एक्ट के मामले में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया। इसके बाद रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा ने पुलिस बयान में बताया था कि उसके पास गांव गोरखपुर व जांडली कला सर्कल के ठेके हैं, जिसमें चार पार्टनर हैं। इनमें सुशील बढ़ाईखेड़ा, सनी गोरखपुर व प्रवेश कन्नोह शामिल हैं। 8 सितंबर 2021 की देर शाम को सभी पार्टनर सिवानी रोड पर गोरखपुर के शराब ठेका पर बैठे थे। तभी अचानक एक सफेद रंग की वरना कार सिवानी की तरफ से आकर रुकी, जिसमें चार युवक पिस्तौल लेकर उनके पास आए और ललकारा कि आज तुम्हें भांभू व बच्ची फरीदपुर के साथ पंगा लेने का मजा चखाते हैं। चारों ही बदमाशों ने इतना कहते ही जान से मारने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। उसने और पार्टनर्स ने इधर-उधर भागकर जान बचाने की कोशिश की। परंतु एक गोली उसके बाएं पैर के पंजे में लगी। हमलावरों से बचने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तभी चारों युवक कार गोरखपुर से दहमान रोड की तरफ भगा कर ले गए। घायल ठेकेदार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ठेकेदार पर हुए जानलेवा हमले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के षड्यंत्रकारी जगजीत उर्फ जज को अब सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने काबू किया है। मुख्य हमलावर अमन मलिक अभी भी फरार है।
विज्ञापन

आरोपी को अब 5 मई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी सीआईए टोहाना
भांभू गैंग का सदस्य जगजीत उर्फ जज कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। 7 अक्तूबर 2021 को गांव खासा पठाना निवासी शराब ठेकेदार 25 वर्षीय पंकज खुराना की डूल्ट से खासा पठाना लिंक मार्ग पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि वह पूर्व सरपंच व ठेकेदार राजा को मारने आए थे, लेकिन उसका भाई शिकार हो गया। इस मामले के बाद से जगजीत उर्फ जज 6 महीनों से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले के मुख्य मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाई थी। पुलिस अधीक्षक ने जगजीत उर्फ जज पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। मगर अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत उर्फ जज पर पहले भी हैं कई मामले दर्ज
जगजीत को सिरसा टीम ने अवैध असलहों के जखीरे के साथ एक होटल में पकड़ा था। वह किसी पर हमला करने गए थे, लेकिन पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद जगजीत पर धारा 307 व आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज किया गया। गांव गोरखपुर के ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर 7 सितंबर 2021 की रात को जानलेवा हमला करने में षड्यंत्रकारी था। इसके बाद गांव खासा पठाना के सरपंच प्रतिनिधि के छोटे भाई पंकज खुराना की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पहले पकड़े गए आरोपियों ने जगजीत को ही मास्टर माइंड बताया था।
सीआईए टोहाना के पास है जांच
बता दें कि मर्डर मामले में सीआईए टोहाना जांच कर रही है। सीआईए फतेहाबाद ने जगजीत उर्फ जज को उसके घर से पकड़ लिया, लेकिन उसे धारा 307, 120बी के मामले में गिरफ्तार किया गया। अब टोहाना पुलिस जेल से फिर से जगजीत उर्फ जज को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी और मर्डर मामले में पूछताछ करेगी। फरार चल रहे अमन मलिक व अन्य आरोपियों के बारे में पता करेगी।

कोट
सीआईए फतेहाबाद ने गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला में षड्यंत्र रचने वाले इनामी बदमाश जगजीत उर्फ जज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ठेकेदार पंकज खुराना हत्या में यह मास्टर माइंड था। उसे सीआईए टोहाना जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
-अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed