फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2300 street lights are being installed in Tohana city at a cost of Rs 80 lakh.

Fatehabad News: टोहाना शहर में 80 लाख की लागत से लगाई जा रहीं 2300 स्ट्रीट लाइट

Fri, 12 Apr 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
2300 street lights are being installed in Tohana city at a cost of Rs 80 lakh.
शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य करते हुए नगर परिषद कर्मी
टोहाना। नगर परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों को जगमग करने का कार्य 80 लाख की लागत से किया जा रहा है। 80 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रत्येक वार्ड में 80 स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं ताकि वार्ड में रात्रि के समय अंधेरा न हो। नगर परिषद द्वारा अप्रैल माह के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्या हल करने को लेकर 80 लाख रुपये की लागत से 23 वार्डों के लिए 2300 स्ट्रीट लाइट का टेंडर लगाया गया था। अब करीब एक महीने से इस कार्य को किया जा रहा है। वार्ड के पार्षद को साथ में लेकर शुरुआत में एक वार्ड में 80 स्ट्रीट लाइट भेजी गई है तथा जरूरत के अनुसार लाइट लगाई जा रही हैं। किसी वार्ड में समस्या अधिक होने पर वहां ज्यादा लाइट भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

--------

इस बार वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगने के बाद रोशनी अच्छी है क्योंकि रात्रि के समय बच्चे लाइट की रोशनी में बैडमिंटन खेलते हैं। इससे काफी फायदा हो रहा है। योगेश कुमार, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 80 फीसदी कार्य किया जा चुका है। वार्ड के पार्षद को साथ लेकर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है ताकि किसी को परेशानी न हो।
अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed