{"_id":"65f9c9ef21c1aa93310f3c4e","slug":"2300-candidates-for-eight-posts-panel-of-four-judges-is-interviewing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-114480-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आठ पदों के लिए 2300 उम्मीदवार, चार जजोें का पैनल ले रहा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आठ पदों के लिए 2300 उम्मीदवार, चार जजोें का पैनल ले रहा साक्षात्कार
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद की जिला अदालत में चौकीदार व सफाई कर्मचारी के पद के लिए एक अनार सौ बीमार जैसे हालात बने हुए हैं। चौकीदार की सात और सफाई कर्मचारी के एक पद के लिए करीब 2300 आवेदन आए हुए हैं। मंगलवार को इन पदों के लिए न्यायाधीशों ने साक्षात्कार लिया और प्रतिभागियों की भीड़ लगी रही। चार जजोें का पैनल उम्मीदवाराें का साक्षात्कार ले रहा है।
फतेहाबाद की जिला अदालत में चौकीदार व सफाई कर्मचारी पद के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इन पदों के लिए करीब 2300 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए हालांकि अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है, लेकिन इसके लिए एमए व बीए पास ने भी आवेदन किया हुआ है। जिला न्यायालय के चार जजों अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नताशा व न्यायिक दंडाधिकारी याचना तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग व न्यायिक दंडाधिकारी निधि बेनीवाल इनका साक्षात्कार ले रहे हैं।
मंगलवार को लगी भारी भीड़
मंगलवार को साक्षात्कार के लिए फतेहाबाद के न्यायिक परिसर में प्रतिभागियों की भारी भीड़ लगी रही। लाइनों में लगकर प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा रहे थे और इसके बाद उनका साक्षात्कार लिया जा रहा था। सभी जजों के कमरों के आगे प्रतिभागियों की भारी भीड़ देखी गई। यही नहीं साक्षात्कार के लिए फतेहाबाद ही नहीं हिसार व सिरसा से भी अनेक प्रतिभागी आए हुए थे।