{"_id":"66f69b336d573e8db10ff06a","slug":"23-hotels-restaurants-and-banquet-halls-in-the-city-do-not-have-plants-for-disposal-of-wet-waste-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122923-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर के 23 होटल, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हॉल के पास नहीं है गीले कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर के 23 होटल, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हॉल के पास नहीं है गीले कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट
Fri, 27 Sep 2024 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के होटलों, बैंक्वेट हॉल व रेस्टोरेंट से सबसे ज्यादा कचरा निकलता है। लेकिन कचरे के निस्तारण को लेकर संचालक गंभीर नहीं है। शहर में किसी भी होटल, रेस्टोरेंट संचालक ने कचरे के निस्तारण को लेकर प्लांट नहीं लगाया है। जबकि यहां से रोजाना एक से दो टन कचरा निकलता है।
हालात यह है कि नगर परिषद को खुद ही कचरे का उठान करके निस्तारण करना पड़ रहा है। सर्वे के मुताबिक शहर में 23 होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज पैलेस हैं।
अधिकारियों की माने तो गीले के कचरे के निस्तारण के लिए इन संस्थानों के संचालकों को वेस्ट कंपोस्टिंग सिस्टम लगाना जरूरी है। गीले कचरे को इसमें डालकर खाद बनाई जा सकती है। लेकिन कोई भी संचालक सिस्टम लगाने को तैयार नहीं है। ये ही नहीं नगर परिषद की तरफ से इनके खिलाफ नोटिस तक की कार्रवाई नहीं की गई है।
-
मैरिज पैलेस में होता है सबसे ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल
सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बावजूद सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल में हो रहा है। हालात ये है कि इसका उठान भी नगर परिषद कर रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर परिषद की ओर से पॉलिथीन के 6 माह में पांच ही चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
-
शहर से निकलने वाले कचरे का नगर परिषद करवा रहा निस्तारण :
शहर से रोजाना 35 से 40 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दे रखा है। इसके अलावा निस्तारण का ठेका भी निजी एजेंसी को दिया गया है। नगर परिषद ने 485 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दे रखा है। करीब 35 हजार टन कचरा संग्रह स्थल पर इकट्ठा हो रखा है।
शहर सेे निकलने वाले कचरे की स्थिति
शहर में कुल वार्ड - 27
शहर से रोजाना निकल रहा कचरा - 35 से 40 टन
शहर में कुल प्रॉपर्टी - 30500
होटल, रेस्टोरेंट व मैरिज पैलेस संचालकों को नियम अनुसार कचरे का निस्तारण करना चाहिए। अगर गाइडलाइन मुताबिक सिस्टम नहीं लगाया है तो इसको लेकर संबंधित ब्रांच से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद।