फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जल्द चंडीगढ़ रोड से जुड़ेगा टोहाना का रेलवे रोड, रोजाना लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

जल्द चंडीगढ़ रोड से जुड़ेगा टोहाना का रेलवे रोड, रोजाना लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

Sun, 19 May 2019 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
जल्द चंडीगढ़ रोड से जुड़ेगा टोहाना का रेलवे रोड, रोजाना लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
टोहाना। शहर के प्रमुख रेलवे रोड को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। रेलवे रोड को चंडीगढ़ रोड से जोड़ने वाले संगम मार्ग का काम अब और तेजी पकड़ेगा। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने इस रोड पर आने वाले कई पेड़ों को हटा दिया है और अब बस सड़क के बीच में आ रहे बिजली के पोल को हटाने की प्रक्रिया होनी बाकी है। इसके लिए नप प्रशासन ने बिजली निगम से इन पोल को हटाने के लिए 33 लाख का एस्टीमेट लेकर जिला प्रशासन को भेजने की तैयारी शुरू कर ली है। मंजूरी मिलते ही इन पोल को हटा दिया जाएगा जिसके बाद संगम रोड के निर्माण को और तेजी मिल जाएगी। रेलवे रोड पर बने इस मार्ग पर मानव सेवा संगम अस्पताल, भगवान परशुराम राम मंदिर, ट्रक यूनियन कार्यालय व मार्बल्स की बड़ी-बड़ी दुकानें बनी है।
विज्ञापन

सड़क के बीच में बनाई जाएगी ग्रीन बेल्ट
नगर परिषद द्वारा बनाया जाने वाला मार्ग शहर के मुख्य मार्गों को जोड़ने के कार्य करने के साथ-साथ रेलवे रोड पर लगने वाले जाम को भी दूर करने में सहायता करेगा। सिंगल लाइन होने के कारण यहां पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह ने बताया कि 1050 फुट लंबे इस मार्ग पर करीब 2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत लगेगी। जिसमें दोनों ओर से डबल लाइन सडक़ का निर्माण होगा। सड़क के बीच में करीब साढ़े चार मीटर की ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी, जिसमें छायादार पौधे लगाए जाएंगे तथा वन विभाग से विशेष सलाह के आधार पर वो ही पौधे लगाए जाएंगे जिनसे सड़क पर पत्तों के द्वारा गंदगी न फैले। सड़क के दोनों ओर डिवाइडर निर्माण व उच्चकोटी की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले तीन करोड़ थी सड़क की लागत, अब चौड़ाई कम होने से सिमटी 2 करोड़ पर
नगर परिषद एमई जयवीर सिंह ने बताया कि फुटपाथ से आगे दुकानदारों की सुविधा के लिए सर्विस रोड अलग से बनाया जाएगा। संगम रोड के निर्माण को लेकर पहले जो अनुमानित लागत को लेकर बजट तैयार किया गया था, उसमें चौड़ाई अधिक होने चलते 3 करोड़ रुपये तक निर्धारित किया गया था, परंतु नप ने अपने प्रपोजल में कुछ टेक्निकल बदलाव करते हुए इस मार्ग की चौड़ाई को कम कर दिया है जिसके चलते अब इस मार्ग पर 3 की बजाय 2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने दे दिया है एस्टीमेट
नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह ने बताया कि संगम मार्ग को लेकर वन विभाग को साढ़े 18 लाख की राशि जमा करवाई गई थी तथा अब बिजली विभाग द्वारा लगभग 33 लाख का एस्टीमेट दिया गया है। बजट मंजूरी को लेकर जिला उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा ताकि शिघ्र पोल का भी हल किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस रोड पर मिट्टी को लेवल पर करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed