फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बेअसर रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 450 में से

बेअसर रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 450 में से

Tue, 05 Feb 2019 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बेअसर रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 450 में से
बेअसर रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, 450 में से 85 ही रहे हड़ताल पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करने व सातवें वेतन आयोग का लाभ देने व समान काम समान वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल पहले दिन बेअसर रही। एंबुलेंस स्टाफ के भी कुछ कर्मचारी हड़ताल पर थे लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कमान संभालने के कारण एंबुलेंस सेवाएं भी सामान्य की तरह चलती रही। जिले के कुल 450 एनएचएम कर्मचारियों में से केवल 85 कर्मचारी ही हड़ताल पर रहे। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने इसकी पुष्टि की है। वहीं भूना सीएचसी की एंबुलेंस खराब होने के कारण गांव नहला में फतेहाबाद से एंबुलेंस भेजनी पड़ी। वहीं कई दिनों से खराब हुई 108 नंबर की सेवाएं शुरू होने से भी लोगों को राहत मिली है।
विदित हो की एनएचएम कर्मचारी यूनियन की 31 दिसंबर को हुई बैठक में 3 जनवरी को हड़ताल करने का फैसला लिया गया था। जिसे विभाग के अधिकारियों के कहने तथा लगातार फैल रहे स्वाइन फ्लू के कारण स्थगित कर दिया गया था। तथा इसके बाद 20 जनवरी को रोहतक में हुई बैठक के बाद 5 फरवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगे
1. सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
2. जिन कर्मचारियों को सेवा नियम का लाभ दिया जाए।
3 आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद किया जाए।
4. सेवा नियम में संसोधन सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी के हिसाब से किए जाएं।
5. कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
6. 2017 व 2018 में की गई हड़ताल की अवधि का वेतन दिया जाए।
7. जिला स्तर पर की गई आरटीएस व फ्लीट मैनेजर की पोस्ट को रद्द किया जाए।
ठीक हुई 108 नंबर की सेवाएं, मंगलवार को आए 35 फोन
बीते करीब एक सप्ताह से बीएसएनएल कंपनी के सॉफ्टवेयर में आई दिक्कत के कारण प्राइवेट कंपनियों के नंबर से नहीं मिल रहे 108 नंबर की सेवाएं भी मंगलवार से सही हो गई। 108 नंबर की सेवाएं सही होने पर मंगलवार को आपातकालीन नंबर पर कुल 35 फोन आए। विदित हो कि 108 नंबर की सेवाएं खराब होने के कारण शहर के स्वामी नगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने तुरंत सेवाओं को ठीक करने के लिए बीएसएनएल को लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी चली हड़ताल तो आ सकती है परेशानी
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर दो दिन की कर्मचारियों की हड़ताल यदि आगे बढ़ती है तो ऐसा माना जा रहा है कि इसमें ना सिर्फ एनएचएम कर्मचारी बल्कि अन्य कर्मचारी यूनियनों के समर्थन देने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं रोडवेज यूनियन के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि मंगलवार किसी तरह की सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। उन्होंने माना की यदि हड़ताल लंबी चलती है तो परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed