फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इंकम टैक्स अधिकारी नारंग के खिलाफ कार्रवाई में मुख्य गवाह रहे राजीव जिंदल की मौत

इंकम टैक्स अधिकारी नारंग के खिलाफ कार्रवाई में मुख्य गवाह रहे राजीव जिंदल की मौत

Sat, 05 Jan 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
इंकम टैक्स अधिकारी नारंग के खिलाफ कार्रवाई में मुख्य गवाह रहे राजीव जिंदल की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बुधवार रात आयकर अधिकारी चंद्रभान नारंग के खिलाफ घुस लेने के मामले में हुई सीबीआई कार्रवाई के मुख्य गवाह राजीव जिंदल उर्फ बाबी का शुक्रवार रात निधन हो गया। जिंदल का हार्ट फेल होने के चलते निधन हुआ। जिस रात राजीव जिंदल का निधन हुआ, उसी देर रात वह आयकर अधिकारी मामले के मुख्य शिकायतकर्ता जसपाल सिंह पाली के साथ चंडीगढ़ में सीबीआई मुख्यालय से लौटा था। जसपाल सिंह पाली ने बताया कि शुक्रवार देर रात तकरीबन दो बजे ही उन्होंने राजीव को रतिया में उनके डेजी कालोनी स्थित निवास पर छोड़ा था। इसके बाद सुबह जब परिजनों ने उन्हें संभाला तो वे बेसुध मिले और चिकित्सकों को बुलाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजीव जिंदल के शव का शनिवार दोपहर को रतिया में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आयकर अधिकारी चंद्रभान नारंग के मामले में मुख्य गवाह की मौत होने के बाद अब इस मामले में कार्रवाई किस रुख करवट लेगी, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। सीबीआई अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को उसने बयान दर्ज करवाए या नहीं, इसके बारे में भी सीबीआई के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed