{"_id":"5c1d34b7bdec22570b2fce8b","slug":"21545417911-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसएससी परीक्षा : 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डयूटी पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल पर भी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसएससी परीक्षा : 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डयूटी पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल पर भी पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद में कल 34 केंद्रों पर दस हजार परीक्षार्थी कड़ी निगरानी में देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा 23 दिसंबर को आयोजित कराई जाने वाले पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए सभी पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ जय कृष्ण आभीर ने शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें।
डॉ आभीर ने बताया कि जिले में 23 दिसंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाने वाली पुलिस भर्ती के लिए दस हजार के लगभग उम्मीदवार परीक्षा देंगे, जिसके लिए 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा सुबह व शाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह की परीक्षा प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगी। जबकि शाम की परीक्षा सायं 3 से 4:30 बजे तक चलेगी। जिले में बनाए गए विभिन्न 34 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट की मशीनें बंद रहेगीं।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के मोबाइल पर भी रहेगी पाबंदी
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल पर भी पाबंदी रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस अधिकारी मॉनिटरिंग करें और परीक्षार्थियों को प्रवेश करने के बाद उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर आने दें। परीक्षार्थी के पास सिर्फ अपना एडमिड कार्ड व आईडी प्रूफ ही होगा। इसके अलावा अन्य कोई भी सामग्री परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में लेकर नहीं आ सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों के पास और मोबाइल कमरों के पास मोबाइल जैमर लगाए जाएं। परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपना पहचान पत्र अपने पास अवश्य रखें।
विज्ञापन
अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, वीडियोग्राफी होगी
परीक्षा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश डॉ जय कृष्ण के आदेशानुसार नायब तहसीलदार कुलां भजन दास को फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्हें पायनियर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद, आर्यभट्ट हाई स्कूल फतेहाबाद, बाल भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्लॉक ए व बी) फतेहाबाद के परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी परीक्षा केंद्रों के पास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। नियमों व कानूनों की उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला के सभी परीक्षा केंद्रों में ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बैठक में डीआरओ बाल कृष्ण, डीईओ दयानंद सिहाग, डीआईओ सिकंदर, डीएफएससी प्रमोद कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।