{"_id":"5c0963edbdec2241cc618886","slug":"21544119277-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों के प्रमाण पत्र जारी करने में टाल-मटोल न करें राजस्व विभाग के अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों के प्रमाण पत्र जारी करने में टाल-मटोल न करें राजस्व विभाग के अधिकारी : डीसी
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों के प्रमाण पत्र जारी करें राजस्व विभाग : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नायक समाज व घुमंतू जाति के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने में सरकार द्वारा जारी नवीनतम हिदायतों की पालना करें और इन जातियों के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में टाल-मटोल न करें। इसी प्रकार से अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमाण पत्र बनाने के मामलों में भी नवीनतम हिदायतों की अनुपालना की जाए।
राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला के कई गांव विशेषकर मेहुवाला व पिरथला से इस प्रकार की शिकायतें उन्हें मिल रही है। उपायुक्त ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटवारियों को सचेत करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पूर्व में लिए गए फैसले के अनुरूप राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी विभिन्न कार्यों हेतू की जाने वाली रिपोर्ट में पराली जलाने संबंधी सूचना को अवश्य अंकित करें।
बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली, जमाबंदी, इंतकाल तथा ऑडिट पैरा के संबंध में सभी लंबित मामलों व आगामी कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दें। राजस्व अधिकारियों व उपमंडलाधीशों की मांग पर उपायुक्त ने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सिकंदर को निर्देश दिए कि संबंधित सॉफ्टवेयर में इस प्रकार के अपडेट करने को कहा, जिससे किसी भी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री करते समय सही स्टांप ड्यूटी निर्धारित हो। ऐसा करने से रजिस्ट्रियों की स्टांप ड्यूटी में होने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सकता है। बैठक में एडीसी सतबीर जांगु, एसडीएम सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग, सीटीएम राहुल बिश्नोई, डीएसपी जगदीश काजला, सीएमजीजीए सुश्री प्रियंका कंडोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।