फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पंजाब के समाना के पास ट्रक की चपेट में आने से फतेहाबाद के दो युवकों की दर्दनाक मौत

पंजाब के समाना के पास ट्रक की चपेट में आने से फतेहाबाद के दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 21 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के समाना के पास ट्रक की चपेट में आने से फतेहाबाद के दो युवकों की दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पटियाला रोड पर पंजाब के समाना के एक गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से फतेहाबाद के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक साथी थे और चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। दोनों मुलाना इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें एक युवक हिसार में डिप्टी डीए (उप जिला न्यायवादी) के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश बिश्नोई और दूसरा पटवारी मेवा सिंह का बेटा है। दोनों के परिवार लंबे समय से फतेहाबाद रह रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनकर परिजन समाना पहुंच गए। जहां से उनको शवों को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहताश बिश्नोई (22) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी डीसी कालोनी व अंकित (25) पुत्र मेवा सिंह निवासी मार्केट कमेटी क्वार्टर नंबर-22 मुलाना में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। ओमप्रकाश बिर्श्नोई हिसार में डिप्टी डीए के पद पर कार्यरत हैं। वहीं मेवा सिंह पटवारी के पद पर फतेहाबाद में सेवाएं रहे हैं। रोहताश व अंकित दोनों काफी अच्छे मित्र थे। ओपी बिश्नोई डबवाली के गांव गंगा निवासी हैं, लेकिन काफी सालों से फतेहाबाद की डीसी कालोनी में मकान बनाकर रहे हैं। वहीं पटवारी मेवा सिंह आदमपुर, जिला हिसार के मूल निवासी हैं और मार्केट कमेटी के क्वार्टरों में रह रहे थे। बताया गया है कि रोहताश व अंकित रविवार को बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। सोमवार सुबह दोनों बाइक पर वापस फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। पटियाला रोड पर समाना के गांव भानरा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने सुबह उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। रोहताश व अंकित के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ही होनहार छात्र थे और पढ़ाई में काफी होशियार थे। पंजाब पुलिस ने दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान करके उनके परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर उनके परिजन समाना में पहुंच गए। जहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों के नजदीकियों ने बताया कि रोहताश के शव को अंतिम संस्कार के लिए डबवाली के उसके पैतृक गांव गंगा तथा अंकित के शव को उसके पैतृक गांव आदमपुर ले जाया गया है। जहां देर शाम को उनका संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed