{"_id":"5b6b48e94f1c1bde6d8b6fdc","slug":"21533757673-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरे मनोहर लाल: डा.सिवाच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरे मनोहर लाल: डा.सिवाच
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा कमेरे व गरीब वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग योजनाओं को क्रियान्वित किया है। हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। उक्त विचार डा. विरेंद्र सिंह सिवाच ने गांव किरढान में हुए उनके अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस मौके पर डा. सिवाच ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार किसानों की प्राकृतिक आपदा से हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 10 हजार रुपये की सिफारिश की थी। जबकि वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का काम किया है। मौके पर जगदीश तरड़, रामजस तरड़, रामचंद्र भाम्भू, देवीलाल भाम्भू, बलबीर झाझड़ा, कपिल श्योराण, डा. आत्मा राम, डा. लीलाधर, डा. राममूर्ति शर्मा, महावीर शर्मा, बनवारी छिम्पा, विनोद श्योराण, उग्रसेन मेहरा, राजेश गोदारा, रामकुमार मेहरा, मोहरसिंह फौजी, पवन कुमार, सतपाल मास्टर, कृष्ण कुमार ज्याणी, रामकिशन जुगलान सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।