फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गोपाल सिंह को बेबुनियाद आधारहीन तथ्यों के आधार पर निलंबित किया : उमाशंकर

गोपाल सिंह को बेबुनियाद आधारहीन तथ्यों के आधार पर निलंबित किया : उमाशंकर

Mon, 06 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गोपाल सिंह को बेबुनियाद आधारहीन तथ्यों के आधार पर निलंबित किया : उमाशंकर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम आपरेशन सर्कल के अधीक्षक अभियंता द्वारा एलएम गोपाल सिंह को निलंबित किए जाने के विरोध में एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने फतेहाबाद बिजली निगम कार्यालय पर धरना दिया और अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान उमाशंकर जेई ने की जबकि राज्य उपप्रधान कृष्ण खान जेई, प्रधान सर्कल जींद विपिन भारद्वाज, जींद से प्रदीप जेई व सुभाष जेई ने भी धरने को संबोधित किया। धरने का संचालन गंगाराम जेई ने किया। अधीक्षक अभियंता द्वारा 7 अगस्त को एसोसिएशन पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया है।
इससे पूर्व धरने को संबोधित करते हुए प्रधान उमाशंकर ने कहा कि बिजली विभाग के जेई, इंचार्ज से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर एसोसिएशन द्वारा 17 व 24 जुलाई को अधिकारी को पत्र लिखकर बातचीत के लिए समय देने की मांग की गई थी परंतु इन समस्याओं पर बातचीत के लिए मीटिंग करने की बजाय अधिकारी ने आनन-फानन ने गोपाल सिंह को बेबुनियाद आधारहीन तथ्यों के आधार पर निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में एसोसिएशन ने 3 अगस्त तक एसोसिएशन से बातचीत न करने पर जिले के सभी जेई, इंचार्ज के फोन बंद करके अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद अधिकारी ने एसोसिएशन की मांगों व समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया और एसोसिएशन को बातचीत के लिए 7 अगस्त को 3 बजे का समय दिया है जिससे स्पष्ट होता है कि अधीक्षक अभियंता जेई, इंचार्ज, निगम व जनता को होने वाली परेशान के लिए बिलकुल गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 7 अगस्त को दिए गए समय पर गोपाल सिंह के के गलत निलंबन के आदेश को निरस्त करने के साथ-साथ एसोसिएशन द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई करते हुए उनका समाधान नहीं किया तो एसोसिएशन 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर हो जाएगी। इस अवसर पर उपप्रधान देसराज, सचिव गंगाराम, सहसचिव हनुमान, कैशियर रविन्द्र कुमार, ऑडिटर मनोज, मीडिया प्रभारी विजय नापा, सुभाष भादू, आर्गेनाइजर महेन्द्र सिंह, मनोज कुमार के अलावा फतेहाबाद सर्कल के पदाधिकारी व टोहाना व फतेहाबाद डिवीजन के सभी जेई, एरिया इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed