फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बरसात व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बरसात व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 11 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरसात व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
सोमवार को शहर में हुए मौसम परिवर्तन व हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। सर्द हवाओं के कारण बढ़ी ठंड के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। बारिश के कारण अनाजमंडी में किसान अपनी धान को बचाने के लिए तिरपालों का प्रबंध करते देखे गए। वहीं बरसात के कारण मंडी में धान लेकर आए किसान भी ट्रैक्टर ट्रालियों को तिरपालों से ढके हुए थे। मंडी में सोमवार को ट्रालियों की भारी भीड़ भी देखी गई। यह बरसात फसलों के लिए वरदान बताया गया है । सोमवार को अधिकत्तम तापमान में 5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।
फतेहाबाद में सोमवार सुबह की आसमान बादलों को घिर आया। शहर में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही, जिससे ठंड एकाएक बढ़ गई। सुबह से लेकर देर शाम तक बारिश की झड़ी लगी रही, जिस कारण लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दुबके रहे। शाम को चली सर्द हवाओं ने ठंड को और अधिक बढ़ा दिया। लोग गर्म कपड़ों में ही बाजार में घुमते नजर आए। बरसात के कारण मंडी में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हल्की बरसात से धान को भीगने से बचाने के लिए किसान तिरपालों व पल्लियों का प्रबंध करते देखे गए। मंडी में धान की ढेरियां तिरपालों से ढकी देखी गई। वहीं रविवार को मंडी में खरीद न होने के कारण सोमवार को धान बेचने के लिए किसानों का जमावड़ा लग गय ा था। सभी किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर अपनी धान को पल्लियों व तिरपालों से ढककर लेकर आए। मंडी में पहले से ही धान की अधिक ढेरियां होने के कारण किसानों को मंडी गेट के बाहर खड़ा होकर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद
सोमवार को हुई इस बरसात से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर ला दी है। यह बरसात गेहूं के लिए फायदेमंद है। कृषि उपनिदेशक डॉ.कुलवंत सिंह सहारण ने बताया कि अभी गेहूं व सरसों की बिजाई हो रही है। बरसात से गेहूं को फायदा होगा और झाड़ अच्छा निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 डिग्री गिरा तापमान
फतेहाबाद में रविवार को जहां तापमान अधिकत्तम तापमान 23.10 डिग्री सेल्सियस था, वही बरसात व सर्द हवाओं के कारण सोमवार को गिरकर 18 डिग्री सेल्यिसस पर आ गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान जहां 9.12 डिग्री सेल्सियस था, वह सोमवार को 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed